सोनभद्र

संविधान गौरव अभियान को लेकर कार्यशाला सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा की 11 जनवरी से 26 जनवरी तक चलने वाले ‘संविधान गौरव अभियान’ के निमित्त गुरुवार को तुलसी निकेतन धर्मशाला में पार्टी की ओर से एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के वरिष्ठ नेता सतीश श्रीवास्तव तथा दुद्धी मण्डल प्रभारी रामसुंदर निषाद ने अभियान पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि यह अभियान डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने व उन्हें संविधान की महत्ता को समझाने के लिए है। इसका मुख्य उद्देश्य संविधान के प्रति लोगो का सम्मान व महत्व को बढ़ाना है । नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन व वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर रॉय, जिला मंत्री दिलीप पांडे एवं पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनोज सिंह बबलू,सुमित सोनी ने कहा कि अभियान के दौरान किसी भी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए। पार्टी कार्यकर्ताओं को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वे इस अभियान को पूरी ईमानदारी से सफल बनाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के आत्मनिर्भर बनने की बात कही और इसे वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। दुद्धी के नवनियुक मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने अभियान को लेकर बनाई गई कार्य योजना पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमो में न सिर्फ बढ़चढ़ कर प्रतिभाग करे,बल्कि सभी गतिविधियों की चर्चाएं आम लोगो के बीच करे। अभियान के तहत बाबा साहब की धरोहर को सम्मान करने के लिए शक्तिकेन्द्र स्तर पर बैठक, गोष्ठियां, निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं शामिल हैं।युवा मोर्चा कॉलेजों और छात्रावासों में बाबा साहब के योगदान पर जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाएगा। 25 जनवरी को इस अभियान का समापन संविधान के प्रस्ताव और नीति निर्देशक तत्वों पर चर्चा के साथ होगा।बैठक का संचालन मण्डल महामंत्री प्रेमनारायण मोनू सिंह ने किया। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता मनोज मिश्रा, सूरजदेव प्रसाद, नान्हू राम,अनिल गुप्ता, विनोद जायसवाल, मनोज तिवारी, मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल,गोपाल सोनी, गोरखनाथ अग्रहरी,हिमांशु चौरसिया, अंशुमान रॉय, कौशलेंद्र प्रताप सिंह,दीवान सिंह,अजय चंद्रवंशी, जगनारायण गोंड़,अरुण साहनी, अनिल कुशवाहा, रुपनारायन, राजमणी, अखिलेश, प्रदीप शर्मा, सोशल मीडिया भोलू जायसवाल, पीयूष कसेरा, सत्यम, आईटी विभाग अनुरोध भोजवाल, सोनू जायसवाल, शनि, सभासद निरंजन गुप्ता, धीरज जायसवाल, बुथ अध्यक्ष जितेंद्र,रजनीश, दीनानाथ,उदय,मनोज, धनंजय, राजन, विकास मद्धेशिया, विकास सोनी, सुभाष, कमलेश राजेन्द्र, मन्नू गोंड़, अखिलेश, राजेश,धर्मराज, संजय, राहुल, नागेंद्र,मुन्नीलाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत
Download App