सोनभद्र

100 दिन का सत्याग्रह- न्याय के दीप जलाएं* 19 दिसंबर को 100 दिन होगा पूरा

वाराणसी (जगत भाई)।

राजघाट वाराणसी स्थित सर्व सेवा संघ परिसर के पुनर्निर्माण के संकल्प के साथ विनोबा जयंती, 11 सितंबर 2024 से प्रारंभ *100 दिन का सत्याग्रह- न्याय के दीप जलाएं* का कल 19 दिसंबर 2024 को 100 दिन पूरा हो जाएगा 19 दिसंबर 1927 को ही स्वतंत्रता आंदोलन के क्रांतिकारी- राम प्रसाद बिस्मिल,रोशन सिंह और अशफ़ाकउल्ला को फांसी दी गई थी। इस सत्याग्रह की मुख्य मांग है – सर्व सेवा संघ परिसर को क्षतिपूर्ति सहित ससम्मान वापसी तथा परिसर के अवैध कब्जे में शामिल अधिकारियों की जांच कर उनपर समुचित कानूनी कार्रवाई।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि 19 दिसंबर को सुबह 6:00 बजे राजघाट में सर्वधर्म प्रार्थना सभा होगी और वहीं से एक प्रभात फेरी निकलकर शास्त्री घाट तक पहुंचेगी। सुबह का वक्त इसलिए तय किया गया है ताकि यातायात में बाधा उत्पन्न न हो। शास्त्री घाट पर दिनभर सभा होगी जहां अतिथियों का संकल्प वक्तव्य होगा। शाम 6:00 बजे अंबेडकर प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम के पहले चरण का समापन होगा।

समापन समारोह में भाग लेने के लिए देशभर से गांधी जन एवं सचेत नागरिकों का जत्था बनारस पहुंचने लगा है। महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी, सर्व सेवा संघ के अध्यक्ष चंदन पाल एवं प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता हिमांशु कुमार, लोकतांत्रिक राष्ट्र निर्माण अभियान के सह संयोजक मंथन, जनमुक्ति संघर्ष वाहिनी के राष्ट्रीय समिति के सदस्य सुशील कुमार,समाजवादी नेता डॉ सुनीलम,भारत जोड़ो अभियान के शाहिद कमाल, ऑल इंडिया थिएटर काउंसिल के अशोक मानव,यूसुफ मेहर अली केंद्र की गड्डी, समग्र ग्राम सेवा संघ के सवाई सिंह, हम किस संगठन के देवेंद्र, किसान नेता ईश्वर चंद्र त्रिपाठी आदि शामिल हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App