सोनभद्र

Sonbhadra News: हरिराम चेरो का पुत्र दुष्कर्म करने सहित जान से मारने की धमकी देने मामले मे गिरफ्तार

सोनभद्र हरिराम चेरो का पुत्र दुष्कर्म करने सहित जान से मारने की धमकी देने मामले मे गिरफ्तार। पीड़िता थाना दुद्धी द्वारा थाना दुद्धी पर एक लिखित तहरीर दी गई कि एक व्यक्ति मंगलम चेरो पुत्र हरिराम चेरो निवासी गड़दरवा हाथीनाला ने शादी का झांसा देकर मेरे साथ कई बार दुष्कर्म कारित करने के साथ ही मुझे मारा पीटा व जान से मारने की धमकी दिया है । इस संबंध मे थाना दुद्धी पर मुकदमा अपराध संख्या 230/2024 धारा 115 (2), 352, 351(3), 64(2)एम बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया ।
उक्त के क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोक मीणा द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दुद्धी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल को विशेष निर्देश दिया गया था। निर्देश के क्रम मे दुद्धी पुलिस ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत अभियोग से सम्बन्धित आरोपी मंगलम चेरों पुत्र हरिराम चेरो निवासी गड़दरवा हाथीनाला, को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तार करने वाली टीम
1.प्रभारी निरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
2.हे0का0 अमरनाथ यादव, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र
3.का0 अनुराग, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App