सोनभद्र

प्रत्याशी घर – घर जाकर मांग रहे वोट वकील मतदाताओं की हो रही फजीहत

अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष व सदस्य कार्यकारिणी 15 वर्ष से नीचे पद के लिए 20 दिसंबर को होगा मतदान, 21 दिसंबर को होगी मतगणना
* चुनावी सरगर्मी हुई तेज

फोटो: चुनाव कार्यालय एसबीए भवन सोनभद्र।

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र बार एसोसिएशन सोनभद्र के निर्वाचन सत्र 2024~25 के लिए हो रहे मतदान के लिए 20 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 21 दिसंबर को मतगणना के बाद विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बावजूद इसके अभी से ही प्रत्याशी समर्थकों के साथ घर – घर जाकर वोट मांग रहे हैं ,जिससे वकील मतदाताओं की फजीहत बढ़ गई है और चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।
बता दें कि सिर्फ 10 पदों पर मतदान होना है,जिसमें अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी अरुण कुमार मिश्रा, अशोक प्रसाद श्रीवास्तव व ओम प्रकाश पाठक शामिल हैं। इसी प्रकार से वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी गोविंद प्रसाद मिश्र व शारदा प्रसाद मौर्या, महामंत्री पद के लिए तीन प्रत्याशी अखिलेश कुमार पांडेय, अरुण कुमार सिंघल व योगेश कुमार द्विवेदी, कोषाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों आशीष कुमार मिश्र उर्फ मंटू, वंशीधर पांडेय व वीरेंद्र कुमार सिंह शामिल हैं। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर सात प्रत्याशी अविनाश रंजन त्रिपाठी, आशीष कुमार पाल, कंचन, प्रमोद कुमार सिंह, रामशंकर चौधरी, राहुल जैन व श्याम किशोर मिश्र शामिल हैं। इन पदों के लिए 21 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा और 22 दिसंबर को मतगणना के साथ ही विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। शेष 13 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होना तय है। उधर प्रत्याशियों द्वारा समर्थकों के साथ वकील मतदाताओं से घर – घर जाकर संपर्क कर वोट मांगने की वजह से वकील मतदाता खासे परेशान हैं । क्योंकि करीब डेढ़ दर्जन प्रत्याशी समर्थकों के साथ बारी-बारी वकीलों के घर पहुंच रहे हैं। सबसे ज्यादा परेशानी उस समय हो रही है जब ठंड में सोते समय प्रत्याशी घर पहुंच जा रहे हैं। वकील मतदाताओं का कहना है कि कचहरी में रोज मुलाकात होने के बाद भी लोग घर पहुंच रहे हैं। प्रत्याशियों को बगैर घर पहुंचे विश्वास ही नहीं हो रहा कि उन्हें वोट मिलेगा। फिलहाल चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजनोत्सव का त्यौहार, जगह जगह पूजे गए आदिशिल्पी भगवान
Download App