सोनभद्र

अबूझ हालत में खड़ी हाइवा की केबिन में लगी आग मची अफरा तफरी

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)थाना क्षेत्र अंतर्गत नकटू पेट्रोल पंप के सामने खड़ी एक हाइवा की केबिन में गुरुवार को अबूझ हालत में आग लग गयी आग की लपटें देख मौके से चालक और खलासी भाग खड़े हुए थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।कुछ लोग आग बुझाने में लग गए तो किसी ने एनटीपीसी रिहंद फायर सर्विस को फोन कर घटना की सूचना दी मौके पर पहुँची फायर टेन्टर वाहन से सीआईएसएफ जवानों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया।आगलगी की घटना में हाइवा का केबिन सहित कीमती पार्ट्स और अन्य कीमती समान जल कर खाक हो गया।आग किस कारण से लगी यह तो पता नही प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो हाइवा में लाखों रुपए की क्षति हुई है।इस दौरान सीआईएसएफ फायर टेंडर के उपनिरीक्षक के० बुईन,आरक्षी सुनील कुमार,आकाश,अभिषेक शर्मा,कपिल मुनि राम शामिल थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App