सोनभद्र

गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय झुलसी बालिका, इलाज के दौरान मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत सेवकामोड़ पर गुरुवार की सांय गैस सिलेंडर पर खाना बनाते समय एक बालिका बुरी तरह से जल गई जिसकी इलाज के दौरान आज शुक्रवार की सुबह मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार अंशिका शर्मा पुत्री संतोष शर्मा निवासी सेवकामोड़ ग्राम पंचायत जरहा 13 वर्ष गुरुवार की सायं लगभग 7 बजे खाना बनाने के लिए गैस जलाने गई थी कि अचानक उसके कपड़े में आग लग गई आनन-फानन में आग पर काबू पाकर परिजन इलाज के लिए बैढ़न ट्रामा सेन्टर ले गए जहाँ पर प्राथमिक इलाज के दौरान अंशिका गंभीर हालत देखते हुएचिकित्सक ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। परिजन तत्काल उसे वाराणसी लेकर पहुंचे जहां समुचित इलाज के दौरान घायल अंशिका की मृत्यु हो गई मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इधर अंशिका की असामयिक मृतु की खबर पर शिवम शंकल्प विद्यालय में शोक की लहर दौड़ गयी।बताया गया कि बालिका उक्त विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी।इस बाबत थाना बीजपुर निरीक्षक अपराध आर के सिंह ने कहा कि हमारे पास अभी तक कोई सूचना इस तरह की नही आयी है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App