सोनभद्र

एकमुश्त समाधान योजना का दिखा असर, लाभ उठा रहे लाभार्थी, बढ़ने लगा राजस्व

-150 व्यवसायिक वाहन स्वामी ले चुके योजना का लाभ
सोनभद्र। जिले के परिवहन विभाग कार्यालय में 12 दिन के अंदर 150 वाहन स्वामियों ने एक मुश्त समाधान योजना के तहत अपना बकाया जमा किया जबकि बकाया टैक्स से 58 लाख रूपये से अधिक का परिवहन विभाग को राजस्व प्राप्त हुआ। वही इस योजना के लाभ के लिए 180 लोग आवेदन कर चुके है। एआरटीओ प्रशासन धनवीर यादव ने बताया कि दो सप्ताह के भीतर ही विभाग को महत्वपूर्ण राजस्व प्राप्त हुआ है। यह उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी दिनों में और भी वाहन स्वामी इसका लाभ उठाएंगे।
आपको बता दें कि परिवहन विभाग की एक मुश्त समाधान योजना लागू होते ही उसका असर साफ दिखने लगा है। इस योजना के तहत वाहन स्वामी अपने बकाया टैक्स को जमा करने के लिए एआरटीओ कार्यालय पहुंच रहे हैं। योजना के पहले दूसरे सप्ताह में ही 150 वाहन स्वामियों से 58 लाख रूपये से अधिक का राजस्व जमा हुआ है। परिवहन विभाग के एआरटीओ धनवीर यादव ने बताया कि वाहन स्वामियों को बकाया टैक्स जमा करने के लिए 5 फरवरी 2025 तक का समय दिया गया है। इस योजना का उद्देश्य लम्बे समय से बकाया टैक्स को वसूलना और विभाग के राजस्व को बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत जो भी वाहन स्वामी समय सीमा के भीतर अपना बकाया टैक्स का भुगतान करेंगे, उन्हें अतिरिक्त जुर्माना नहीं देना होगा। बता दें कि विभाग के करीब 1300 व्यवसायिक वाहनों पर करीब 18 करोड़ रूपये से अधिक का टैक्स बकाया था।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती धनौरा के रजत राज जायसवाल यूपी ग्रामीण बैंक में हुआ चयन, खुशी का माहौल युवा अग्रहरि समाज का होली मिलन समारोह कार्यक्रम सम्पन्न झरिया नाला के पास से 10 गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार वैचारिक उत्पीड़न से जूझा है हमारा समाज- डा भीम सिंह रक्तदान शिविर में रक्तवीरों ने किया रक्तदान धान कुटाई मशीन में साड़ी फंसने से महिला की दर्दनाक मौत बभनी क्षेत्र में उल्लास नवभारत साक्षरता परीक्षा का हुआ आयोजन सोनभद्र में दर्दनाक घटना 12 वर्षीय बालक की गला रेतकर हत्या अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरी बाइक, दो युवक घायल, जिला अस्पताल रेफर
Download App