सोनभद्र

चिल्काटाड ग्राम प्रधान कार्यालय पर मनाई गई कांशीराम जयंती

शक्तिनगर/सोनभद्र चिल्काटाड ग्राम मे ग्राम प्रधान कार्यालय परिसर में बहुजन आंदोलन के महान नेता कांशीराम की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को याद किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चिल्काडाँड ग्राम प्रधान हीरालाल ने कहा कि कांशीराम जी ने समाज के वंचित, दलित और पिछड़े वर्गों को संगठित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया।
कार्यक्रम का संचालन एच. साहनी ने किया। उन्होंने कहा कि कांशीराम जी का जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय और समानता की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में एकता और जागरूकता लाई जा सकती है।
इस अवसर पर गांव के आनन्द लाल, मोहन कुमार, सुशील कुशवाहा, अंकित कुमार, अमरनाथ, नागर साहनी, उमा शंकर पनिका, सत्यनारायण प्रजापति, विजय, सिकंदर, आकाश, मुकेश, दीपक सहित कई गणमान्य लोग, युवा और ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने कांशीराम जी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में भाईचारे और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App