सोनभद्र

रक्तदान को लेकर आईटीआई व रामनगीना कालेज में जागरूकता शिविर सम्पन्न

दुद्धी, सोनभद्र। राजकीय आईटीआई दुद्धी सोनभद्र के सभागार में प्रधानाचार्य ई रविंद्र पटेल की अध्यक्षता में तथा उम्मीद फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को किया गया। जन सम्पर्क आधिकारी रामकुमार गुप्ता ने बच्चों को रक्तदान से होने वाले फायदे के बारे में बताया। कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं होती। कोई भी 18 साल से 65 साल तक का स्वस्थ्य व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
रक्त केंद्र प्रभारी डॉक्टर वरुणानिधि ने ज्यादा से ज्यादा रक्तदान के लिए अपील किया।
एक अन्य कार्यक्रम में राम नगीना फार्मेसी कॉलेज दुद्धी सोनभद्र के सभागार में प्रधानाचार्या हिमांशु शर्मा की अध्यक्षता में तथा उम्मीद फाउंडेशन के सहयोग से एक स्वैच्छिक रक्तदान जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर एलटी राकेश तिवारी, उम्मीद फाउन्डेशन के अध्यक्ष अफसार रजा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल न... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान दलाई लामा से भेंट कर वर्षावास समाप्ति के अवसर पर समारोह में सोनभद्र पधारने का दिया गया निमंत्रण बच्चों में शिक्षा की अलख जगा रहे शिक्षामित्र प्रधानमंत्री मोदी के 76वें जन्मदिवस पर हवन कर किया गया दीर्घायु एवं यशस्वी होने की कामना कल,कारखानों व निजि प्रतिष्ठानों में धूमधाम से पूजे गए आदि शिल्पी
Download App