सोनभद्र

अंडर-12 इंडिया ट्राफी चतुष्कोणीय क्रिकेट श्रृंखला में वाराणसी को हराकर मिर्जापुर बनी चैंपियन

क्रिकेट परफारमेंस पाइंट के तत्वाधान में अनपरा कालोनी के डॉ.अम्बेडकर विद्यालय मैदान में चल रहे अंडर-12 इंडिया ट्राफी चतुष्कोणीय क्रिकेट श्रृंखला के फाइनल में मिर्जापुर ने वाराणसी को 6 विकेट से हराकर बनी चैंपियन । पहले बल्लेबाजी करते हुए वाराणसी ने 15 ओवरों में 7 विकेट पर 125 रन बनाए जिसमें आयुष ने 31 बनाये, दीपांशु ने 2 विकेट लिए जवाब में मिर्जापुर ने 13.3 ओवरों में 4 विकेट पर 126 रन बना लिए जिसमें अनमोल ने 59 रन बनाये जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया, मैन ऑफ द सीरीज व सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज वाराणसी के हिमांशु को प्रदीप राय द्वारा साइकिल दिया गया ।
सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज वाराणसी के अतीक, सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक मिर्जापुर के अनमोल को,
सर्वश्रेष्ठ उभरता खिलाड़ी सोनभद्र के कप्तान देवांश सिंह को दिया गया । मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप राय, आरपी खंडेलवाल, अनपरा थानाध्यक्ष एसपी वर्मा,आरडी सिंह, संजय उपाध्याय, भागीरथी गुप्ता, हेमंत उपाध्याय, पंकज सिंह, सोनू पनिका,कुंदन समस्त द्वारा विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को एवं कोच मिर्जापुर के शहबाज खान, वाराणसी के अजित सिंह, भदोही के इसराइल अंसारी को पुरस्कृत किया गया ।
तीसरे स्थान पर सोनभद्र एवं चौथे स्थान पर भदोही टीम रही ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App