सोनभद्र

मारकुंडी गांव के धनी बस्ती मे मगरमच्छ मिलने से मचा हडकंप

गुरमा/सोनभद्र (ओम प्रकाश गुप्ता) चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी गांव के घनी बस्ती मे शुक्रवार की देर रात तकरीबन पांच फीट का मगरमच्छ दिखने से गांव मे अफरा तफरी का माहौल हो गया, देखते ही देखते गांव के लोगो की काफी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। ग्रामीण की सुचना पर गुरमा चौकी पुलिस एंव गुरमा रेंजर मौके पर पहुंचे गुरमा चौकी पुलिस के सहयोग से घंटो भर चली कडी मकश्द के बाद मगरमच्छ काबू मे आया जिसे पकड़कर रेंजर ने अपने कब्जे मे लिया। ग्रामीण ने बताया की हनुमान मंदिर के समीप तलाबनुमा पानी मे एक हफ्ते से मगरमच्छ का जोड़ा देखा गया कितु शुक्रवार की देर रात मारकुंडी गांव के घनी बस्ती मे मगरमच्छ आ जाने से लोगो मे हडकंप मच गया। गुरमा रेंजर पवन कुमार सचान, वन दरोगा राबर्ट्सगंज रेज शिवम सिंह, गुरमा चौकी के हेड कांस्टेबल विनय कुमार यादव, एंव कांस्टेबल रामप्रताप सिंह, एंव सत्यम सरोज ने रात के अंधेरे मे कडी मकश्द के बाद बार-बार हाथ से छटक कर भाग रहे मगरमच्छ को किसी तरह पकड़कर कर कब्जे मे लिया। गुरमा रेंजर पवन कुमार सचान मे बताया की पकड़े गये मगरमच्छ तकरीबन पांच फीट का है जो पकड़ने के दौरान कई बार उग्र होकर भाग जा रहा था जिसे किसी तरह वन विभाग एंव गुरमा चौकी के फोर्स के माध्यम मे पकड़कर कब्जे मे ले लिया गया है जिसे मुक्खा फाल की दरी मे सुरक्षित स्थान पर छोडा जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे निकले तिरंगा यात्रा मे राम नरेश पासवान के बोल तिरंगा देश की आन बान शान ब्लॉक मुख्यालय से म्योरपुर कस्बे में हजारों की संख्या में निकली भव्य तिरंगा यात्रा भारत माता के जयकारों से गूंजा नगर भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा ओबरा निकाली गई हर घर तिरंगा यात्रा गूंजा भारत माता की जय का जयघोष तिरंगा यात्रा से देशभक्ति के रंग में रंगा राबर्ट्सगंज कोन में गूंजा देशभक्ति का जयघोष, निकली भव्य तिरंगा यात्रा खाद के लिए किसान परेशान वैनी साधन सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन फरार गैंगस्टर आरोपियों के घर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस नशे के खिलाफ ओबरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 27 ग्राम हेरोइन के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तिरंगा सेल्फी एवं डिजिटल विजीवीलिटी आयोजित
Download App