सोनभद्र

राजकीय पीजी कालेज में वितरित किया गया स्मार्ट फोन

फ़ोटो कैप्सन-(राजकीय पीजी कालेज में स्मार्ट फोन वितरित करते प्राचार्य व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष)

दुद्धी, सोनभद्र। भाऊ राव देवरस राजकीय महाविद्यालय में सोमवार को स्नातक पास छात्रों को निःशुल्क स्मार्टफोन का वितरण किया गया। स्मार्टफोन वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष एवं प्रधान प्रतिनिधि मलदेवा निरंजन जायसवाल ने कहा कि आधुनिकता की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की सुविधा में बाधा न हो इसलिए सरकार द्वारा पढ़ाई करने के लिए स्मार्ट फोन दे रही है। लेकिन इसका दुरपयोग नही होना चाहिए। स्मार्ट फोन से बच्चों का भविष्य उज्ज्वल होगा। स्मार्ट फोन से कंपटीशन की तैयारी करने में बहुत ही महत्वपूर्ण साबित हो रही है, इसलिए सरकार छात्रों को स्मार्टफोन वितरित कर रही है। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विभिन्न जानकारी दिया। अध्यक्षता कर रहे डॉ रामसेवक यादव ने बताया कि स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा पास किये छात्र/छात्राओं को निःशुल्क स्मार्टफोन वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए सूची के अनुसार स्मार्टफोन का वितरण कराया जा रहा है। इस मौके पर डॉ अजय कुमार, मृत्युंजय, उमेश गुप्ता सहित अन्य महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी गण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App