सोनभद्र

सीएचसी दुद्धी में चैयरमैन ने खिलाई बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर अस्पताल सहित स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को खिलाई गई दवा

बच्चों को कुपोषण से बचाना हमारी नैतिक जिम्मेदारी-कमलेश मोहन

दुद्धी, सोनभद्र। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर बच्चों को कृमि संक्रमण (पेट के कीड़े) से बचाने के लिए शनिवार को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। अभियान का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन द्वारा पहले बच्चे को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई गई। 10 अगस्त को कार्यक्रम के तहत नगर व क्षेत्र के निजी एवं सरकारी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की गोली खिलाई जाएगी। छुटे बच्चों को आंगनबाड़ी व टीचर्स द्वारा 14 अगस्त को मापअप राउंड में एल्बेंडाजोल की खुराक दी जाएगी। अभियान का शुभारंभ करते हुए चैयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। इनकी देखभाल की जिम्मेदारी के प्रति न केवल परिवार बल्कि सरकार भी विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से करती है। हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम भी बच्चों को कुपोषित होने से बचावें।
केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने बताया कि दुद्धी क्षेत्र में कुल लगभग 84 हजार एक से 19 साल तक के बच्चों को एल्बेंडाजोल की खुराक देने का लक्ष्य निर्धारित है। एक से दो वर्ष तक के बच्चों को अल्बेंडाज़ोल की आधी गोली (200 मि.ग्रा.) एवं 2 से 19 वर्ष तक के बच्चों व किशोरों को एक गोली (400 मि.ग्रा.) खिलाई जाएगी । अल्बेंडाज़ोल की गोली हल्की मीठी होती है, इसे चबाकर या पीस कर खाना चाहिए ताकि इसका असर अच्छी तरह हो सके। डॉ अंसारी ने यह भी बताया कि दवा खाने के बाद किसी बच्चे को किसी भी प्रकार की साइड इफेक्ट से बचाने के लिए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत दो मोबाईल टीमों का गठन कर डॉ संजय गुप्ता, डॉ गौरव सिंह व डॉ दिलीप को नियुक्त किया गया है जो क्षेत्र के स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर भ्रमण कर बच्चों पर पैनी नजर रखे हुए हैं।
इस अवसर पर डॉ वरुणानिधि, डॉ राजेश, बीपीएम संदीप सिंह, डॉ दिलीप, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, प्रवेश, नंदकिशोर, राजेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित थे।

एल्बेंडाजोल सेवन के बाद उल्टी की शिकायत

दुद्धी, सोनभद्र। दारुल उलूम कादरिया नूरिया बघाडू मदरसे में शनिवार को एल्बेंडाजोल की गोली खाकर लगभग 2 दर्जन बच्चे उल्टी करने लगे। तत्काल उन्हें एम्बुलेंस से सीएचसी लाया गया। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने पीड़ित बच्चों की जांच कर अधिकांश बच्चों को छुट्टी दे दिया गया।
अल्फ़ी नाज 10 वर्ष , जिकरा फातिमा 11 वर्ष और
समा परवीन 10 वर्ष को एहतियात के तौर पर शाम तक रखा गया है। श्री आलम ने बताया कि जिन बच्चों के पेट मे कीड़े होते हैं उनमें यह लक्षण आना स्वाभाविक होता है। सब बच्चे ठीक हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल द्वारा नगर क्षेत्र में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा आरएसएस के सह सरकार्यवाह के आगमन विभिन्न कार्यक्रमों का होगा आयोजन 80 बर्षिय वृद्ध की बुधवार की सुबह तालाब में उतराया मिला शव
Download App