सोनभद्र

दुद्धी सीएचसी को मिली 4 स्टाफ नर्सों की सौगात

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विगत कई माह से रिक्त चल रहे स्टाफ नर्स के पद पर चार नई नियुक्ति की गई है। केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम के अनुरोध पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अश्विनी कुमार ने 7 अगस्त को जारी अपने आदेश में सीएचसी घोरावल पर तैनात सविता देवी व कौशल्या देवी तथा म्योरपुर सीएचसी पर तैनात सरोज खान एवं संजना गुप्ता को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए नवीन तैनातीस्थल पर योगदान देने व प्रभार प्रमाण पत्र भरना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ ने अपने आदेश में यह भी लिखा है कि स्थानांतरित चारों नर्सों का अगस्त माह का तनख्वाह उनके नवीन तैनाती स्थल दुद्धी सीएचसी से ही आहरित किया जाएगा। एक लंबे समय से स्टाफ नर्स के रिक्त चल रहे पद से भर्ती होने वाले मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। चिकित्सकों द्वारा इनडोर पेशेंट की राउंड लेने के बावजूद भर्ती मरीजों को इंजेक्शन लगवाने में दोपहर तक का समय लग जाता था। नर्सों की नियुक्ति से लोगों में हर्ष व्याप्त है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सीएम योगी से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ व पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने की भेंट कजरहट माइंस बंद होने से अल्ट्राटेक श्रमिको में रोजगार को लेकर बढ़ी चिंता स्वास्थ्य शिविर मे मरीजो का जाच व हुआ उपचार मछली मारने गए अधेड़ का रिहंद जलाशय में मिला शव सोनभद्र में पहली बार रोबोटिक तकनीक से नी रिप्लेसमेंट, 62 वर्षीय मरीज का सफल आपरेशन सामाजिक कार्यकर्ता स्व. लल्लू दूबे को राज्यमंत्री संजीव गोड़ ने दी शोकांजलि गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा सफल रक्तदान शिविर का आयोजन सोनभद्र में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा शहर 40 वर्षीय महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान श्रावण शिवरात्रि पर रिहंदेश्वर महादेव का हुआ भव्य रुद्राभिषेक
Download App