सोनभद्र

इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज

दुद्धी, सोनभद्र। इनरव्हील क्लब दुद्धी ने वृहस्पतिवार को कस्बा में स्थित इच्छिता कैम्पस परिसर में बड़े उत्साह के साथ हरियाली तीज एवं फ्रेंडशिप डे मनाई। क्लब की महिलाओं ने दिलचस्प खेलों और विभिन्न नृत्य प्रदर्शनों के साथ हरियाली तीज का आनंद उठाया। क्लब की सदस्यों ने हरियाली तीज का क्वीन कृष्णा गुप्ता को चुना। क्लब की अध्यक्ष राखी जायसवाल ने सभी का स्वागत किया। हरे रंग के परिधान में पहुंचीं महिलाओं ने सबसे पहले गीतों की धुन पर नृत्य कर खूब मनोरंजन किया। महिलाओं ने झूला झुल कर सावन के महीनों का लुफ्त उठाया। क्लब की अध्यक्ष राखी जायसवाल सचिव मनोरमा जायसवाल ने कहा कि यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं। हरियाली तीज का यह उत्सव हमारे संस्कारों और हमारी सभ्यता को दर्शाता है। यह उत्सव परिवारों को जोड़ने का काम करता है। यह हमारे देश का सौभाग्य है कि हमारे देश में ऐसी महिलाएं बसती हैं, जो घर-गृहस्थी से बंधी होने के बावजूद भी उत्सवों में प्रतिभाग करती हैं। इस अवसर पर तारा जायसवाल, कुसुम गुप्ता, रेणु कनौजिया, विनीता मसीह, माधवी जायसवाल, अनुपमा जायसवाल, रेखा श्रीवास्तव, स्वाति झा, चिंता, लता, प्रीति सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित फोन पर गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप, प्रधान पति पर मुकदमा दर्ज शहीद ए आजम भगत सिंह को भारत रत्न देने की उठी मांग सोनभद्र मे चला हस्ताक्षर अभियान दो अलग अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत मेधावियों का सम्मान माँ वैष्णों माडर्न गर्ल्स हाई स्कूल का 98 प्रतिशत रिजल्ट टापर्स हुए सम्मानित म्योरपुर मे बालिका हत्याकांड का हुआ खुलासा रिश्ते मे मामा ने किया हत्या मुठभेड़ मे पैर मे लगा गोली आर... एक्शन मोड मे सत्येंद्र राय फुट मार्च कर लोगों को नशे के प्रति जागरूक किया
Download App