सोनभद्र

रामनगीना फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेज में वितरित किए गए टैबलेट

योगी सरकार में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को दिया जा रहा टैबलेट

दुद्धी, सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा ग्रहण कर रहे युवाओं को सरकार द्वारा टैबलेट, स्मार्ट फोन वितरित किए जा रहे हैं। इस क्रम में दुद्धी विकास खंड में स्थित रामनगीना फार्मेसी और पॉलीटेक्निक कॉलेज मझौली में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को टैबलेट का वितरण दुद्धी चेयरमैन कमलेश मोहन द्वारा किया गया। टैबलेट पाकर छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे। कुल 39 छात्र-छात्राओं में टैबलेट का वितरण करते हुए चेयरमैन श्री मोहन ने कहा कि मोदी और योगी जी की सरकार द्वारा छात्र छात्राओं के तकनीकी शिक्षा और उनके ज्ञान को बढ़ाने के लिए सरकार टैबलेट का वितरण कर रही है ।सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है, जिसमें टैबलेट वितरण भी सरकार की योजनाओं का एक अंग है। टैबलेट प्राप्त कर चुके छात्र इसका उपयोग अपने ज्ञान को और अधिक बढ़ाने में करें और प्रदेश को आगे बढ़ाने में सहायक बने।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेन्द्र अग्रहरि, प्रधानाचार्य मनोज कुमार सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये
Download App