सोनभद्र

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत घर मे मचा कोहराम

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा में गत शुक्रवार को एक तेज रफ्तार हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार तीन को टक्कर मार दिया था जिसमे महिला सहित एक ही परिवार के तीनो लोग घायल हो गए थे जिसमे इलाज के दौरान बुधवार शाम युवक की वाराणसी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गत शुक्रवार को रामप्रकाश पुत्र छोटेलाल उम्र 40 उसकी पत्नी साधना उम्र 35 अपने 6 वर्षीय पुत्र नितेश का इलाज कराने के लिए म्योरपुर सीएचसी जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही रिहंद राख ढोने वाली तेज रफ्तार हाइवा ने जरहा गांव के पास टक्कर मार दिया था दुर्घटना में तीनों घायल हो गए थे।जिसमे गम्भीर रूप से घायल रामप्रकाश का इलाज वाराणसी में चल रहा था हालत में सुधार न होने पर बुधवार की देर सायं उसकी वहीं मौत हो गई।गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को नेमना उनके घर पहुँचा तो परिजनों में कोहराम मच गया सभी का रो रो कर बुरा हाल है।गौरतलब हो कि राख परिवहन से पिछले पांच वर्ष के अंतराल में दो दर्जन से अधिक लोग सड़क दुर्घटना में अपनी जान गंवा बैठे है बावजूद सम्बन्धित अधिकारी और विभाग इस जानलेवा राख परिवहन के रफ्तार पर अंकुश लगाने में फेल हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App