सोनभद्र

नम आंखों से दी गई सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों को विदाई

सीएचसी से रिटायर हुए वार्ड आया और वार्ड ब्वाय

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सेवानिवृत्त हुए दो स्वास्थ्यकर्मियों को विदाई समारोह आयोजित कर भावभीनी विदाई दी गई। वृहस्पतिवार को ओपीडी समाप्ति के उपरांत केंद्र अधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 31 जुलाई को वार्ड ब्वाय रामेश्वर प्रसाद व दिसंबर 23 में सेवानिवृत्त हुईं वार्ड आया नीता कन्नौजिया को नम आंखों से विदाई दी गई। विदाई समारोह को डॉ प्रकाश चंद जायसवाल, डॉ मनोज एक्का, डॉ संजीव, बीपीएम संदीप सिंह, बड़े बाबू संतोष कुमार, एलटी सीताराम आदि ने संबोधित करते हुए सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। सुपरिटेंडेंट डॉ शाह आलम ने कहा कि रामेश्वर जी इस अस्पताल की कमजोरी हैं। बिजली, पानी से लेकर अपने चिकित्सकीय कार्यों के निर्वहन में इन्हें महारत हासिल है। स्थानीय स्तर पर विभाग इन्हें जोड़कर अपने साथ रखेगा।
वर्ष 1985 में रामेश्वर प्रसाद व वर्ष 1989 में नीता कन्नौजिया ने दुद्धी में नौकरी शुरू कर स्वच्छ छवि के साथ रिटायर हुए।
सेवानिवृत्त के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत उपस्थिजनों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक प्रभारी डॉ वरुणानिधि, डॉ स्मिता सिंह, डॉ श्रेया, डॉ अणिमा यादव, फार्मासिस्ट संजय श्रीवास्तव, एलटी राकेश तिवारी, किरन सिस्टर, देवंती, पूनम, बीसीपीएम सुनीता, दीपक सिंह, रामप्रवेश, सीएचओ शिल्पी, तनुजा, मधु सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये हर्ष उल्लास के साथ 80वें स्वतंत्रता दिवस मनाया गया
Download App