सोनभद्र

जिलाधिकारी ने किया खनिज विभाग सोनभद्र का औचक निरीक्षण

अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान पर लगायी रोेक स्पष्टीकरण जारी करने के दिये निर्देश।

शासन की मंशा के अनरूप कार्यालय में सभी आवश्यक व्यवस्थायें की जाये सुनिश्चित-जिलाधिकारी।

सोनभद्र (नीरज भाटिया)। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने वृहस्पतिवार को पूर्वान्ह 11ः15 बजे कार्यालय खनिज विभाग सोनभद्र का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किये उपस्थित पंजिका के निरीक्षण में मनोज कुमार खान निरीक्षक, योगेश शुक्ला सर्वेक्षक, सुनील कुमार खनिज लिपिक, हनुमान पाठक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने अनुपस्थित अधिकारी/कर्मचारी के वेतन भुगतान रोक लगाने व स्पष्टीकरण जारी करने हेतु ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने लेखाकार कक्ष का भी निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान लेखाकार अजय शंकर शर्मा अनुपस्थित पाये गये जिस पर जिलाधिकारी ने शर्मा के वेतन भुगतान पर रोक लगाने के साथ ही स्पष्टीकरण जारी करने के निर्देश दिये, इस दौरान उस कक्ष अन्य तीन व्यक्ति मिले जिसमें से एक व्यक्ति द्वारा कम्प्यूटर आपरेट किया जा रहा था। जिलाधिकारी ने उस व्यक्ति के सम्बन्ध में जानकारी ली तों उस व्यक्ति द्वारा बताया गया कि मेरा नाम प्रदीप कुमार है। मेरी यहाॅ पर किसी पद पर तैनाती नहीं है। जिलाधिकारी ने ज्येष्ठ खान को निर्देशित किया की उक्त प्राइवेट व्यक्ति के विरूद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये और किसी भी प्राइवेट व्यक्ति द्वारा कोई शासकीय कार्य न कराया जाये कोई भी अधिकारी/कर्मचारी किसी प्राइवेट व्यक्ति से कार्यो का संचालन कराते पाया जाता है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। शासन के मंशा के अनुुुरूप कार्यालय का संचालन सुनिश्चित किया जाये इस दौरान जिलाधिकारी दो अन्य व्यक्तियों से जानकारी ली तो उनके द्वारा बताया गया कि मेरे द्वारा कान्टेक्टर का कार्य किया जाता है। इसके पश्चात जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर का भी निरीक्षण किये निरीक्षण के दौरान कमान सेन्टर का यूपी डेस्को के कर्मचारी उपस्थित मिले। इस दौरान जिलाधिकारी ने कमान सेन्टर के संचालन के सम्बन्ध में जानकारी ली तो उमेश द्वारा बताया गया कि जिन गाड़ीयों द्वारा अवैध खनन/परिवहन किया जाता है तो उन गाड़ियों का एम चेक के माध्यम से आनलाइन चलान किया जाता है और उससे सम्बन्धित वाहन स्वामी को नोटिस जारी करने की कार्यवाही की जाती है इस दौरान जिलाधिकारी ने यूपी डेस्को के कर्मचारी से यह जानकारी ली गयी कि मेरे द्वारा कल अवैध परिवहन कर रहे वाहन की जाॅच की गयी थी इसमें और दो वाहनो का ओवर लोड होने के बावजूद भी एम चेक के माध्यम से चलान नही हुआ था जिसमें सम्बन्धित कर्मी द्वारा बताया गया कि कतिपय वाहन चालक व स्वामी द्वारा वाहन का नम्बर प्लेट छीपाने कारण एम चेक एप के माध्यम से चालान नहीं हो पाता है। जिस पर जिलाधिकारी ज्येष्ठ खान अधिकारी को निर्देशित किया की ए0आर0टी0ओ0 के साथ टीम बनाकर इस तरह के वाहनों की सघन जाॅच की जाये, इसमें किसी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यालय के अन्य कक्षों का भी निरीक्षण किया और यह भी जानकारी प्राप्त की कोई अन्य भी व्यक्ति मौजूद नहीं है। इस मौके पर उप जिलाधिकारी मुख्यालय विनीत कुमार, अनुज कुमार रिजनल आफिसर, अपर जिला सुचना अधिकारी विनय कुमार सिंह सहित अन्य सम्बन्धि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी सम्पन्न उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान बभनी में नोडल शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण नाबालिक लड़की को भगाने के आरोप में युवक को भेजा जेल। सपा लेकर भाजपा में आ जाएं अखिलेश - विधायक भूपेश चौबे का पलटवार, बोले आफर देकर मुख्यमंत्री नही बनते अनपरा मे ऐतिहासिक महावीरी शोभायात्रा निकला कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिजनों में कोहराम कलयुगी पिता पर बेटी ने लगाया बलात्कार का आरोप अखिलेश मिश्रा ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार धूमधाम से मना सीआईएसएफ रिहन्द का 57वां स्थापना दिवससमारोह रिलायंस पावर ने शगुफ्ता मोबिन को किया सम्मानित संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Download App