सोनभद्र

युवती ने ओबरा डैम में लगा दी छलांग,पुलिस तलाश में जुटी

ओबरा/सोनभद्र (नीरज भाटिया) ओबरा थाना ओबरा क्षेत्र में एक स्कूटी सावर युवती ने रेलवे ब्रिज से ओबरा डैम के गहरे पानी में छलांग लगा दी । घटना के बाद आसपास हड़कम्प मच गया । सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस युवती की तलाश में जुट गई है । प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र चोपन के डाला की रहने वाली स्कूटी सवार श्रेया चौबे (20) पुत्री चंद्रेश चौबे घर से किसी बात से नाराज थी। बताया जा रहा है कि श्रेया चौबे पहले स्कूटी खड़ी की और छलांग लगाने के पहले अपनी मां को मोबाइल से मैसेज की और ओबरा डैम के रेलवे ब्रिज के पिलर नंबर दो के पास से डैम के गहरे पानी में कूद गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा काफी खोजबीन किया गया पर अभी तक सफलता नहीं मिल पाई है। ओबरा इंस्पेक्टर ने बताया कि एसडीआरएफ को रिपोर्ट किया जा रहा है। काफी गहराई होने की वजह से स्थानीय गोताखोर से सफलता नहीं मिला। फिलहाल पुलिस द्वारा नाव से खोजबीन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳 डीसी लेविस मेमोरियल स्कूल के तरफ से स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये
Download App