सोनभद्र

गश्त के दौरान सीओ दुद्धी की गाड़ी ट्रक से टकराई

दुद्धी, सोनभद्र। रात्रि गश्त से लौट रहे पुलिस उपाधीक्षक दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल की सरकारी गाड़ी बुधवार की रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सीओ सहित गनर व ड्राइवर को हल्की-फुल्की चोटें भी आईं। घटना कोतवाली क्षेत्र के रजखड़ गांव से गुजरने वाली रींवा-राँची राष्ट्रीय राजमार्ग 39 पर रात्रि करीब 11 बजे की है। रजखड़ कोतवाली की तरफ से आ रही सीओ दुद्धी का वाहन हाइवा ट्रक से टकराकर छतिग्रस्त हो गया। एक्सीडेंट में वाहन में बैठे पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप सिंह चंदेल, गनर सत्यदेव व ड्राइवर शहनवाज घायल हो गए। सीओ प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे गश्त के दौरान रजखड़ थाने से लौटकर दुद्धी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान पुरानी पेट्रोल पंप के सामने सड़क के बीचोबीच हाइवा ट्रक खड़ा था। सामने से आ रही एक अनियंत्रित ट्रक से बचने के लिए ड्राइवर अपनी बोलेरो वाहन किनारे करने लगा उसी दौरान सड़क किनारे टायर फिसलने से ट्रक से टकरा गई। जिसमें बैठे तीनों लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी दुद्धी में उपचार किया गया। हादसे के बाद हाइवा ड्राइवर वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स) 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -अनामिका गुप्ता 🇮🇳
Download App