सोनभद्र

चचेरी बहनों पर बज्रपात, एक की मौत दूसरी गंभीर

फाईल फोटो-रीता

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम जोरूखाड में बुधवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों चचेरी बहनें बारिश होने के दौरान घर से कुछ दूर नदी उस पार दोपहर धान का रोपाई कर रही थी। इस बीच दोनों बहने आकाशीय बिजली की चपेट में आ गई। एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया। ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया कि कु. रीता यादव 19 वर्ष पुत्री गणेश यादव ग्राम जोरुखाड़ खेत मे बेहोश होकर गिरी पड़ी थी, वहीं कुछ दूरी पर खेत में ही काम कर रही सुनिता देवी 21 वर्ष पुत्री नरेश यादव ग्राम जोरुखाड़ थाना विंढमगंज भी आकाशीय बिजली के झटके लगने पर जोर जोर से चीखने चिलाने लगी। आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीणों व परिजन मौके पर पहुंच गए, तो देखा की कु.रीता खेत में गिरकर बेहोश पड़ी हुई है। दोनों को आनन फानन में परिजन 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाए। डॉ. प्रवीण सिंह ने जांच के उपरांत रीता को मृत घोषित कर दिया और सुनीता के इलाज हेतु भर्ती कर लिया। अस्पताल के मेमो से विंढमगंज थाने को मृतिका की सूचना भेजी गई। युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची विंढमगंज पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान विमल यादव, रामकुमार यादव,उमेश यादव, जगदीश यादव सहित मृतिका के परिजन मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳 स्वतन्त्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- बृज किशोर गुप्ता (व्यापार मंडल अध्यक्ष) स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाये- राकेश त्रिपाठी (अंबिका मोटर्स)
Download App