सोनभद्र

मंगलवार को सुबह से शाम तक बन्द रहा 33 केवीए बिजली गर्मी से लाखों लोग बिलबिलाए

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता)पिपरी से कुंडा डीह नधिरा बभनी बीजपुर उपकेंद्रों को आने वाली 33 केवीए मेन लाइन मंगलवार को समूचे दिन उपभोक्ताओं को बगैर सूचना दिए बन्द रखी गयी।भीषण गर्मी और उमस के कारण चारो सबस्टेशन से जुड़े लगभग एक लाख बिजली उपभोक्ता उमस और गर्मी से बिलबिला उठे बिजली के अभाव में लोग पेयजल संकट से जूझते रहे तो चारो सबस्टेशन से जुड़े बिजली उपभोक्ता विभागीय कर्मियों सहित जेई को फोन लगा कर मामले की जानकारी लेने का प्रयास करते रहे लेकिन किसी ने फोन उठाना मुनाशिब नही समझा।आयेदिन बिजली की समस्या से जूझ रहे लाखो लोगों के सामने बिजली लाइफलाइन बन गयी है यूपीपीसीएल बिजली बितरण निगम का 33 केवीए हो या फिर 11 केवीए अथवा एलटी लाइन सब जर्जर अवस्था मे चल रहा है।जगह जगह पोल टूटने से पोल से पोल की दूरी बढ़ गयी है तार लटक रहे हैं उपकरण जर्जर हो गए हैं लेकिन जर्जर उपकरण बदलने के लिए विभाग के पास बजट ही नही है।इसबाबत उपखण्ड अधिकारी म्योरपुर शिवम गुप्ता ने कहा 33 केवीए में कहीं बहुत छोटा सा फाल्ट आया है जेई सहित सभी स्टॉप लगाएं गए है शाम तक आपूर्ति बहाल होने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App