सोनभद्र

डीएवी स्कूल रिहन्द में मतदान द्वारा विद्यार्थी कैबिनेट गठन

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) संस्कार युक्त शिक्षा देने वाली क्षेत्र की सबसे विश्वसनीय शिक्षण संस्थान डीएवी पब्लिक स्कूल एनटीपीसी रिहंदनगर में विद्यार्थी कैबिनेट का गठन लोकतांत्रिक पद्धति से मतदान द्वारा किया गया। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने विद्यार्थी कैबिनेट के चुनाव में चुनाव आयुक्त की भूमिका का बखूबी निर्वहन करते हुए बताया कि लोकतंत्र सिर्फ एक शासन पद्धति नहीं बल्कि यह एक जीवन पद्धति है यह मानव के समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि लोकतांत्रिक मूल्यों से विद्यार्थियों में समानता के भाव का संचार होगा। एक व्यक्ति एक वोट एक मोल लोकतंत्र का आधार है। विद्यार्थियों ने इस चुनाव के माध्यम से सीखा कि लोकतंत्र में बहुमत से जीत होती है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का भी बोध हुआ।चुनावी प्रक्रिया में

सर्वप्रथम बारहवीं कक्षा के चार विद्यार्थियों ने हेड ब्वाय पद के लिए शिवम सिंह और सौरभ सिंह तथा हेड गर्ल पद के लिए इशिता सिंह एवं दीक्षा दूबे ने नामांकन पत्र दाखिल किया। मुख्य चुनाव आयुक्त श्री राजकुमार ने चारों नामांकन पत्रों को वैध ठहराते हुए चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। उसके बाद बैलेट पेपर के माध्यम से कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के साथ सामाजिक विज्ञान के शिक्षक अनन्त मोहन सीसीए कॉर्डिनेटर प्रभा सिंह प्रेमलता शगुफ्ता शबनम अरूण कुमार सिंह प्रियंका दुबे की उपस्थिति में गुप्त मतदान किया । मतदान के दौरान चारों प्रत्याशी भी मौजूद रहे। सभी मतदाताओं के उंगलियों के ऊपर स्याही का निशान भी लगाया गया। मतदान की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुआ। विद्यार्थियों में पहली बार मतदान में हिस्सा लेने के लिए उत्साह देखा गया बैलेट पेपर की गिनती का काम डॉ राजेश कुमार श्रीवास्तव प्रभा सिंह प्रेमलता अरूण कुमार सिंह एवं प्रियंका दुबे ने मुख्य चुनाव आयुक्त की देखरेख में किया। सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाले सौरभ सिंह को हेड ब्वाय और शिवम सिंह को डिप्टी हेड ब्वाय के पद पर तथा हेड गर्ल के पद पर दीक्षा दूबे और डिप्टी हेड गर्ल पद पर इशिता सिंह को विजयी घोषित किया गया। प्राचार्य श्री राजकुमार ने विजयी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने एवं विद्यालय की गतिविधियों को बेहतर ढंग से सम्पन्न कराने में यह कैबिनेट विशेष योगदान देगा। उन्होंने कहा कि चुनाव की इस प्रक्रिया से विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास हुआ है और बेहतर नागरिक बनकर राष्ट्र सेवा में अपना विशेष योगदान देंगे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App