सोनभद्र

अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल गड्ढे के गिरी, एक घायल एक कि मौत

बीजपुर(रामजियावन गुप्ता) स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा नेमना के नवाटोला में एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिसमे दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रविवार की सायं भारत बैगा पुत्र बाबूलाल बैगा 27 वर्ष निवासी जरहा (डिघुल), सोनू पुत्र रामेश्वर बैगा 22 वर्ष निवासी नेमना व एक अज्ञात तीनो बाइक से अपने रिश्तेदारी में छत्तीसगढ़ जा रहे थे कि नेमना के नवाटोला में बाइकअनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गयी जिसमे भारत व सोनू घायल हो गए हल्ला गुल्ला सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए और आनन फानन में दोनों घायलों को एनटीपीसी के धन्वन्तरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भारत को सर पे गम्भीर चोट होने के कारण ट्रामा सेंटर बैढ़न के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह भारत की हालत बिगड़ती देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ले जाने के लिए बोला लेकिन थोड़ी देर में भारत की मौत हो गई। सोमवार को बैढ़न पुलिस ने पंचनामा के बाद पोस्मार्टम करा दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बच्चों से भरा प्राइवेट स्कूल का वाहन तालाब में पलटा, आधा दर्जन से अधिक मासूम घायल गैर इरादतन हत्या के मामले में वांछित आरोपी 10 घंटे में गिरफ्तार कीचड़ युक्त मिट्टी रोड को बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं -— जय मंगल उरेती 🇮🇳
Download App