प्रदेशसिंगरौलीसोनभद्र

दुनिया संकट की तरफ बढ़ रहा है, प्राकृतिक संसाधनों की लूट पर लगे लगाम

अनूपपुर से जगत नारायण विश्वकर्मा की रिपोर्ट
अनूपपुर/एम पी
अनूपपुर के सर लगन पैलेस में सर्व सेवा संघ की कार्यसमिति की बैठक शुरू हो गई है। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चंदन पाल ने कहा कि देश और दुनिया के सामने कई प्रकार के संकटों से गुजर रहा है। प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जा करने के लिए जंगलों को उजाड़ा जा रहा है,जमीन को लूटा जा रहा है ,यहां तक कि मानचित्र से देशों को मिटाया जा रहा है।ऐसी स्थिति में हमपर गांधी विचार के आधार पर समता,स्वतंत्रता,सौहार्द और बंधुत्व के आधार पर एक वैश्विक समाज की रचना का दायित्व है। हमें एक नए भारत और युद्धरहित विश्व के निर्माण के लिए आगे बढ़ना है।

कार्य समिति ने सर्वसम्मति से गांधीवादी कार्यकर्ता,कवि और बुद्धिजीवी संतोष कु द्विवेदी को सर्वोदय समाज का संयोजक के रूप में चयन किया गया है। गांधी विचार की व्यापक धारा में शामिल व्यक्ति,समूह और संगठनों के प्रतिनिधियों की शिरकत से शीघ्र ही एक सम्मेलन का आयोजन होगा।

गांधी हत्या में संलिप्त संगठन आर एस एस अब गांधी संस्थानों को कब्जा करने और विकृत करने में संलग्न है। गांधी जी द्वारा निर्मित गुजरात विद्यापीठ पर आर एस एस/भाजपा ने कब्जा कर लिया है और विकृत करने में लग गए हैं। आर एस एस अब इस शिक्षा केंद्र में अपना कार्यक्रम करने जा रही है।यह भी गांधी पर हमले के रूप में देखा जाना चाहिए।इसलिए सर्व सेवा संघ इस आचरण के निषेध स्वरूप अपने 91 वें अधिवेशन में कार्यसमिति के सदस्य 23 दिसंबर 2024 सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक उपवास रखेंगे।

आज की बैठक में अध्यक्ष चंदन पाल,पूर्व अध्यक्ष डॉ सुगन बरठ के अलावा महामंत्री गौरां महापात्र,मंत्री अरविंद कुशवाह, अरविंद अंजुम व अविनाश काकडे,प्रबंधक ट्रस्टी शेख हुसैन,उत्तर प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष रामधीरज, आंध्र प्रदेश सर्वोदय मंडल के अध्यक् रामबाबू,बिहार के अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद,उत्कल सर्वोदय मंडल के अध्यक्ष मिहिर दास,महाराष्ट्र से डॉ सोमनाथ रोड़े,प्रकाशन के संयोजक अशोक भारत,कर्नाटक से वी प्रशांता, झारखंड सर्वोदय मंडल के शंकर राणा,आंदोलन समिति के संयोजक डॉ विश्वजीत,महिला समिति की सह संयोजक संध्या सिंह,हरियाणा से सतीश मराठा,गुजरात से रश्मिन राठौड़,सत्येंद्र सिंह,जागृति राही,युवा समिति के संयोजक भूपेश भूषण,वरिष्ठ गांधीवादी विद्याधर,मानवेंद्र नाथ मंडल आदि शामिल हुए हैं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पिपरी पुलिस ने 2 शातिर चोर को भारी मात्रा मे चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार करहिया में किसान बैठक आयोजित, जैविक खेती व पोषण वाटिका पर दिया गया प्रशिक्षण चाचीकला पुलिया के पास तीन गोवंश तस्कर गिरफ्तार तीन बैल पिकअप बरामद कोन ईदगाह में अदा की गई ईद-उल-फित्र की नमाज म्योरपुर में “सुरक्षा एवं सुशासन” कार्यक्रम, गोद भराई व अन्नप्राशन का आयोजन जर्जर हो चुकी बख्रिहवा बीजपुर मार्ग को लेकर उपमुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) एवं सीईओ-एनएसपीसीएल ने किया रिहंद परियोजना का दौरा किया वी मार्ट पुल मुर्द्धवा से खारपाथर मोड़ तक दोनों तरफ पटरियों का होगा सुंदरीकरण तीन वर्षीय बच्चे की बाउली में डूबने से मौत , घर मे मचा कोहराम रसोई गैस की कालाबाजारी पर भाकपा का प्रहार, आम जनता को राहत दिलाने की मांग
Download App