सोनभद्र

इंजेक्शन से बालक के मौत मामले में अरोपी डाक्टर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बीजपुर/सोनभद्र (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिण्डारी टोला मनरहवाँ मे 8 वर्षीय अभिषेक पुत्र अशोक की गाँव के ही एक झोलाछाप डाक्टर द्वारा इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ देर बाद हुई मौत मामले में सीएमओ डा अश्वनी कुमार के निर्देश पर नोडल अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा कीर्ति आजाद विंद ने बीजपुर थाने में तहरीर देकर तथाकथित चिकित्सक महेश कुमार शर्मा पुत्र कांता राम निवासी महरिकला पर मुकदमा दर्ज कराया था कि बिना पंजीयन व चिकित्सीय डिग्री के चिकित्सालय का संचालन करना और बच्चे को इंजेक्शन लगा देने से उसकी मृत्यु हो जाने के संबंध में पुलिस ने धारा -318(4),105 BNS व 16 इंडियन मेडिकल काउंसिल एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अरोपी की तलाश शुरू कर दी। रविवार की भोर में पुलिस को खबर मिली की अरोपी सेवकामोड़ के पास है तत्काल प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा अपनी टीम उपनिरीक्षक कमलाकांत पांडेय , का0 नितेश कुमार भारती व मंगल प्रजापति के साथ सेवकामोड़ तिराहे से 100 मीटर आगे पहुँच कर अरोपी महेश को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार विषैले जंतू के काटने से किशोरी की मौत, परिजनों में शोक कनहर नदी से अवैध बालू खनन करते ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी पीएम मोदी के जन्मदिन पर सीएचसी में रक्तदान शिविर, 13 लोगों ने किया रक्तदान 51वें शपथ ग्रहण समारोह में अजीत भंडारी ने संभाली अध्यक्ष की कमान
Download App