सोनभद्र

बीती रात्रि शांति बीज भंडार में चोरों ने ₹40000 नगद किया चोरी ।

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन कुमार)

थाना क्षेत्र से महज 100 मीटर दूर रांची रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग के मुडिसेमर तिराहे पर बीती रात्रि को शांति बीज भंडार में चोरों ने सीमेंट का सीटा पर ईंट की जोड़ाई को हटाकर अंदर रखें ₹40000 की चोरी की है सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मौके का मुआयना किया।
थाने पर दिए प्रार्थना पत्र में शांति बीज भंडार के मालिक रघुराज मेहता ने कहा है कि रोज की भांति कल शनिवार शाम लगभग 7:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर चले गए और आज रविवार को पुनः दुकान खोलने आए तो दुकान खोलने के बाद देखा कि दुकान के पीछे का दिवाला का ईंट व सीटा तोड़कर दुकान में व्यापारी को देने के लिए रखा पैसा₹40000 नहीं है जिसकी सूचना आसपास के दुकानदारों समेत स्थानीय थाने पर प्रार्थना पत्र कार्रवाई करने के साथ-साथ पैसा बरामद करने की गुहार लगाई गई है मेन बाजार में जाड़े के दिनों में अब दुकान में चोरी की घटना होने से दुकानदारों में दहशत व्याप्त है स्थानीय दुकानदारों ने रात्रि को पुलिस ग्रस्त करने की मांग संबंधित पुलिस प्रशासन से की है।
वहीं सूचना पाते ही उप प्रभारी निरीक्षक सुरेशचंद्र यादव ने मौके पर पहुंच कर चोरी की घटना का मुआयना किया तथा शांति बीज भंडार के मालिक रघुराज मेहता से चोरी के बाबत गहन पूछताछ की तथा जल्द ही चोरी का खुलासा करने की बात कही।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं बीजपुर पुलिस ने शान्ति भंग करने पर चार आरोपियों का किया चालान सावन के प्रथम मंगलवार पर विशाल भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद विश्व आदिवासी दिवस पर बभनडीहा में जुटेगा आदिवासी समाज का महासैलाब
Download App