सोनभद्र

आर्थिक समृद्धि के लिए कामर्शियल खेती आज की जरूरत

भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी के विशेषज्ञों ने किसानों को किया संबोधित

किसान दिवस पर बनवासी सेवा आश्रम में किसान गोष्ठी का आयोजन

  • म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपए ब्लॉक के गोविंदपुर स्थित सामाजिक संस्थान बनवासी सेवा आश्रम में सोमवार को किसान दिवस पर सब्जी अनुसंधान वाराणसी और आश्रम ने संयुक्त रूप से किसान गोष्ठी का आयोजन कर किसानों को वैज्ञानिक तरीके से सब्जी उगाने और उसे व्यवसायिक बनाने का आह्वान किया। डॉ नीरज , डॉ श्रेया पवार ने कहा कि हमारा देश कृषि प्रधान देश है और किसान हमारे शान है। आज जरूरत है कि हम खेती और सब्जी को व्यवसायिक रूप दे।जिससे आर्थिक उन्नति के साथ उत्पादन बढ़ सके।कहा कि सब्जी और कृषि

में रोजगार बहुत है इसे घाटे का सौदा नहीं कहा जा सकता ।अगर घाटा है तो उसने वैज्ञानिक तरीके से सुधार करें और उत्पाद बढ़ाए।इसके लिए बाजार तलाशे और उसे सामूहिक रूप से बेचने का प्रयास करे तो खर्च कम आयेगा। मौके पर फ़रिपाँन की मान मति, रज मिलान की सविता, खैराही के कमला, मनवसा के जवाहर लाल, डुमरहर के धनु राम, बकरिहवा हीरावती, पिपरहवा बासमति, सर्दीहा बसंती देवी, अंजनिया के लखराज, सहित पांच ब्लॉक के दस किसानों को सामाजिक किया गया ।मौके पर शुभा प्रेम,रामेश्वर , डा राम भारद्वाज, डॉ कुलदीप, डॉ दूरदर्शन, डा बागेश्वरी, डॉ स्वाति शर्मा, विमल सिंह,शिव शरण सिंह,देवनाथ सिंह सहित लगभग पांच सौ किसान उपस्थित रहे

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ... रेणुकूट निवासी 20 हजार का इनामिया आरोपी गिरफ्तार
Download App