सोनभद्र

दूसरी बार उपचुनाव में जनता सपा को जिताएगी तो विजय सिंह गोंड की आत्मा को शांति मिलेगी-लालबिहारी यादव

दुद्धि/सोनभद्र ( मदन मोहन तिवारी)

दुद्धी। आठ बार के विधायक के निधन पर उनके परिजनों से मिलने के लिए आए हुए नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद लालबिहारी यादव ने उपचुनाव में जिताने को कमर कस लिया है। लालबिहारी यादव ने वृहस्पतिवार को सपा के वरिष्ठ नेता जुबेर आलम के आवास पर प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि समाजवादी पार्टी के शीर्ष निर्देश और निर्वाचन क्षेत्र भी होने कि वजह से मैं भी स्व विजय सिंह गोंड के आवास पर आया हुआ था। कांफ्रेंस में कहा कि अखिलेश यादव ने मंच से 2024 लोकसभा चुनाव में घोषणा किया है कि सरकार बनते ही दुद्धी को जिला बनाएंगे तो वह जो कहते हैं वह करते हैं। और नेताजी स्व मुलायम सिंह

यादव के ब्लड में वादा को पूरा करने में सक्षम होते है। अखिलेश यादव ने दुद्धी को जिला जरूर बनाएंगे। क्योंकि दुद्धी तहसील बहुत बड़ा क्षेत्र है। जनपद होने से विकास कार्य तेजी से होंगे। दूसरे उपचुनाव में विजय सिंह गौड़ के परिवार में ही टिकट देकर जीतने का काम किया जाएगा। स्व विजय सिंह गोंड दुद्धी क्षेत्र के जननायक रहे हैं। उन्होंने आठ बार प्रतिनिधित्व किया है। जनता उनके परिवार को पुनः विधायक बनाकर स्थापित कर देती है। तो विजय सिंह गौड़ की आत्मा को शांति मिलेगी।स्व विजय सिंह गौड़ ने पूरे जीवन भर आदिवासियों के लिए संघर्ष किया है। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम ने जल जंगल जमीन से जुड़े कई मामलों को उनके समक्ष रखा। जिसे तत्काल निस्तारण के लिए उन्होंने आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर अविनाश यादव, बुल्देल चौबे, राजू शर्मा, कलामुद्दीन सिद्दीकी, हरिहर यादव, राकेश अग्रहरि, सलाउद्दीन, असरफ सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
Download App