सोनभद्र

पुत्री के घर आई वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत

बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव पुत्री घर आई वृद्ध महिला की बाउली में डूबने से मौत हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इजोरिया पत्नी सुखदेव निवासी शंकरपुर थाना रघुनाथ नगर छत्तीसगढ़ अपनी पुत्री के घर बभनी थाना क्षेत्र के करमघट्टी गांव में 19 जनवरी से आयी हुई थी। दामाद राजेन्द्र सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम को शौच के लिए खेत के तरफ गई हुई थी ।बहुत देर तब घर नहीं लौटी तो हम लोग खोजने निकले।घर से 300 मीटर दूरी स्थित बाउली के पास उनका चप्पल दिखाई दिया। वृद्ध महिला बाउली में डूब चूकी।इसकी सूचना पुलिस को दी गई।इसके बाउली में खोजा तो गया महिला गहरी पानी मिली।ग्रामीणों व पुलिस के काफी प्रयास करने के बाद महिला को बाउली से निकाला गया।तब महिला मौत हो चुकी थी। वृद्ध महिला की पुत्री मानकुंवर का रो रो कर बुरा हाल हो गया। जब यह खबर परिजनों को मिली तो शोक की लहर दौड़ पड़ी।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भिजवा दिया।
उप निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा को सौंपा 6 सूत्री मांग पत्र प्रणय प्रसून और जयशंकर ने इलेक्ट्रिक दुकान से चोरी का खुलासा करते हुये आरोपी को किया गिरफ्तार बीजपुर बाजार दुर्गा पूजा समिति का हुआ गठन बृज किशोर गुप्ता अध्यक्ष और रविन्द्र गुप्ता बने महामंत्री गैंगस्टर एक्ट मे फरार 25 हजार इनमिया गौ तस्कर को विजय चौरसिया ने किया गिरफ्तार मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा ।
Download App