सोनभद्र

बभनी पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार भेजा जेल।

बभनी (अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन मंगलवार को सुबह ही बभनी पुलिस ने चपकी स्थित पेट्रोल पंप के पास से पास्को एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण मे प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव के नेतृत्व में बभनी थाने में पंजीकृत मुकदमा पास्को एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त राजकुमार पुत्र कृष्णा उम्र 25 वर्ष निवासी डुमरहर को आज दिन मंगलवार को सुबह चपकी स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव ने बताया कि अभियुक्त के ऊपर गांव की युवती पर यौन संबंध बनाने और शादी का झांसा देकर गर्भपात कराने और जान से मारने का आरोप है यह मामला 2022 का है ।युवती ने शिकायत में बताया कि डुमरहर गांव निवासी राजकुमार ने उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया फिर दो बार गर्भपात कराया ।युवती जब भी शादी की बात करती तो युवक द्वारा इनकार किया जाने लगा जिससे युवती तंग आकर समाज के सामने अपनी बात रखी समाज के दबाव में युवक राजकुमार शफी के लिए तैयार हो गया और जब युवती उसके घर गई तो राजकुमार पहचानने से इनकार कर दिया ।मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर धारा 69,89,351(3) BNS 5L/6 के तहत न्यायालय भेज दिया गया है गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बभनी दिन्नु प्रसाद यादव हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सरोज मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर मानस परिवार समिति के तीसरी बार पुनः अध्यक्ष बने नीरज पाठक सीआईएसएफ-डीएफआई के बीच एमओयू, ड्रोन और एंटी-ड्रोन क्षमता को मिलेगी मजबूती विंध्य एक्सप्रेसवे के लिए शुरू हुआ मिट्टी का परीक्षण रामलीला कमेटी का पुनर्गठन, पुराने पदाधिकारियों पर फिर जताया भरोसा दो पिकअप से सात गोवंश बरामद दो अंतरजनपदीय गौ तस्कर गिरफ्तार विकास क्लब दुर्गा पूजा समिति दुद्धी के पुनः अध्यक्ष बनें रवि सचिव बने मनीष अधेड़ व्यक्ति ने गमछे के सहारे फांसी लगाकर की आत्महत्या तीन महीने से नौवीं की कक्षाओं का इंतजार, छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित तीज के गीतों पर झूमीं महिलाएं सोलह शृंगार से सजा उत्सव हेरोइन तस्करी के मामले मे दो फरार इनामिया गिरफ्तार
Download App