सोनभद्र

शिवम संकल्प इंटर कालेज में धूमधाम से मना 12वां वार्षिकोत्सव समारोह

(रामजियावन गुप्ता)

-मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा पुरातन संसाधन प्रदर्शनी, बंगाल का जादू,11 राज्यो का नृत्य

बीजपुर(सोनभद्र) बख्रिहवा स्थित शिवम संकल्प इंटर मीडिएट कालेज में रविवार को 12वां वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम मुख्य अतिथि
जीत सिंह खरवार दर्जा प्राप्त मंत्री (प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति) विशिष्ट अतिथि मानसिंह गोड़ (ब्लॉक प्रमुख म्योरपुर) अपने अतिथियों के माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को शुरू कराया इसके पश्चात बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक मनमोहन नृत्य,गणेश बन्दना,स्वागत गीत,योग गीत,बालिकाओ द्वारा सेल्फ डिफेंस,कवि सम्मेलन प्रस्तुति से अतिथियों व अभिभावकों का मन मोह लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश पाण्डेय ने अपने सम्बोधन में सभी पधारे आगन्तुको का स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा बच्चों के द्वारा पुरातन संसाधन की लगाई गई प्रदर्शनी जिसमे पुराने जमाने के वस्तुओं की झलकिया दिखाई गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र सिंह बघेल ने की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक बीजपुर अखिलेश मिश्रा, मोहर लाल,डीएन सिंह, व्यास चंद विश्वकर्मा श्रीराम यादव के साथ साथ काफी संख्या में अभिभावक व बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन विजय द्विवेदी ने किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एडिशनल एसपी अनिल कुमार का तबादला मेविस टास बनी सोनभद्र की नई एडिशनल एसपी हिन्दी पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत हिन्दी श्रुतलेख प्रतियोगिता का आयोजन नगर पंचायत ओबरा में 22 करोड़ की लागत से बनेगा 6.7 एमएलडी एसटीपी,भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ नाला डायवर... सूर्य मंदिर के बगल में यात्री सेड का किया भूमि पूजन हिन्दी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन सलखन माइनर में स्नान करने गए 16 वर्षीय युवक की डूबने से मौत शादी का झासा दे शारीरिक सम्बंध बनाने के आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे पंचर दुकान पर हवा भरते समय घायल युवक की मौत पार्किंग की व्यवस्था नहीं, नो पार्किंग में खड़ी गाड़ियों के चालान कंचन ज्वैलर्स मे हुई डकैती का सोनभद्र पुलिस ने किया पर्दाफाश डकैती मे शामिल आरोपी मुठभेड़ में घायल ...
Download App