सोनभद्र

श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी,आठ घायल

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के परनी-बराइडाड़ मार्ग पर शुक्रवार की रात करीब आठ बजे श्रमिकों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा श्रमिक घायल हो गए जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों द्वारा घायलों का इलाज जारी है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात करीब आठ बजे रेणुकूट से पड़री ग्राम पंचायत के कमरीडांड़़ टोला जा रही श्रमिकों से भरी पिकअप

बराइडाड़ के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे में विफनी देवी (30) पत्नी धानू ,अखिलेश (17) पुत्र महेंद्र यादव,सुनील (22) पुत्र रामकेश यादव,अमरजीत (60) पुत्र रामकृत यादव,महेंद्र यादव (50) पुत्र मनीजर,गुमता यादव (49) पुत्र कल्पू यादव,भोला (55) पुत्र सुदर्मन,हरिंदर (39) पुत्र नाथूराम निवासी गण कमरीडांड़़ (पड़री) घायल हो गए।सभी घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० अंकित सिंह ने बिना देरी किए घायलों का उपचार

शुरू कर दिया।खबर लिखे जाने तक सभी घायलों का उपचार जारी था।घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल व म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत सिंह दल बल के साथ म्योरपुर सीएचसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और घटना के संदर्भ में जानकारी प्राप्त की। उधर घायलों ने बताया कि मार्ग पर चढ़ाई ज्यादा होने पर पिकअप बैक होने लगी।इस दौरान चालक ने ब्रेक लगाया पर ब्रेक नहीं लगी।इस दौरान चालक वाहन से कूद गया और वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App