सोनभद्र

दुद्धी के बिडर गांव में दो ट्रकों की जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे चालक

दुद्धी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के बिडर गांव में शनिवार को तड़के सुबह भोर में करीब साढ़े चार बजे लौआ नदी हीरेश्वर महादेव मंदिर के समीप आमने सामने ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों ट्रक की टक्कर होने पर धमाकेदार आवाज सुनकर आस पास के ग्रामीणों ने घटना स्थल पहुँच कोतवाली पुलिस को सूचना दिया। कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल पहुँच कर दोनों ट्रकों के चालकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर सीएचसी दुद्धी में भर्ती कराया। ट्रकों की भीषण हादसे के बाद नेशनल हाइवे मार्ग 39 के दोंनो तरफ दो घंटे तक हाइवे जाम हो गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर किसी तरह घंटों बाद दोनों ट्रक को बीच सड़क से हटाया। जिसके बाद प्रशासन ने धीरे धीरे हाइवे से जाम को मुक्त कराया। दोनों चालकों की हालत सामान्य है। कोतवाल मनोज कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही सड़क हादसे में घायल चालकों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। ट्रकों को हटाकर जाम को मुक्त कराया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
गांजे बाजे के साथ हुआ गणपति बप्पा का विसर्जन नाबालिक लड़की से छेड़खानी के आरोप में पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज। अघोषित बिजली कटौती से आक्रोशित नगरवासियों ने सबस्टेशन में किया प्रदर्शन तबादला एक्सप्रेस पटरी पर जिले के कई दरोगा इधर से उधर पिपरी जल विद्युत परियोजना कालोनी मे रह रहे परिवारो को बेदखली से बचाने को लेकर हंसराज विश्वकर्मा को ज... सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए एकजुटता जरूरी ::: नरसिंह त्रिपाठी ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर से ड्यूटी के लिए निकला था रमेश कुल्हाड़ी से हमला कर बुजुर्ग को किया गंभीर, रिफर विभिन्न मांगों को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन एनटीपीसी रिहंद में हिन्दी पखवाड़ा 2026 का शुभारंभ
Download App