सोनभद्र

अभिलेखों के गायब किये जाने के मामले में दुद्धी तहसील के पेशकार पर मुकदमा दर्ज

दुद्धी, सोनभद्र। कोतवाली पुलिस ने तहसीलदार दुद्धी के तहरीर पर पेशकार के विरुद्ध बुधवार की रात केस दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार दुद्धी ज्ञानेंद्र यादव ने तहरीर देकर राबर्ट्सगंज तहसील में कार्यरत नायाब नाजिर राकेश कुमार नवीन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले एक माह पहले दुद्धी तहसीलदार कोर्ट के पेशकार से स्थानांतरण होकर राबर्ट्सगंज तहसील में नायब नाजिर के पद पर ट्रांसफर हो चुका है। तहसीलदार कोर्ट में वादों का मिलान कराकर 1344 फाइलों को आरसीसीएमएस पोर्टल पर अंकित किया गया है। राकेश कुमार नवीन द्वारा न्यायालय तहसीलदार के यहाँ योजित वादों से सम्बंधित पत्रावलियों के सम्बंध में भौतिक मिलान नही किया जा रहा है। जिससे शासकीय कार्य के निर्वहन एवं वाद के निस्तारण में समस्या हो रही है। राकेश द्वारा लगातार उच्च अधिकारियों के आदेश की अवहेलना की जा रही है। तहसीलदार न्यायालय में काफी खोजबीन की गई। लेकिन सैकड़ों फ़ाइल नही मिलने पर मुकदमा पंजीकृत की गई है।
दुद्धी एवं सिविल बार एसोसिएशन दुद्धी द्वारा कई बार फाइल गायब होने का आरोप भी लगाए हैं। बीते चार दिन पहले मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान अधिवक्ताओं ने फाइल गायब होने की जानकारी दी थी। जिसपर प्रमुखता से लेते हुए जांच कराकर कार्यवाही कराई गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Download App