सोनभद्र

टैबलेट वितरण मे प्रभाशंकर मिश्रा के बोल आज के बच्चे कल के भविष्य

अनपरा/सोनभद्र टैबलेट वितरण मे प्रभाशंकर मिश्रा के बोल आज के बच्चे कल के भविष्य। छात्रों को हाइटेक कर स्मार्ट बनाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से टैबलेट व स्मार्टफोन का वितरण किया जा रहा है। आईटीआई कहुआनाला में छात्रों को टैबलेट वितरित किया गया। आईटीआई कालेज प्रबंधक सरोज कुमार सिंह ने कहा कोरोना काल के दौरान बच्चों की शिक्षा में व्यवधान को लेकर मुख्यमंत्री का सपना है कि प्रदेश का हर युवा समग्र रूप से सक्षम हो।

बीजेपी जिला कार्यसमिति सदस्य प्रभाशंकर मिश्रा ने कहा कि आज के इस तकनीकी युग में प्रदेश में वितरित किए जा रहे स्मार्टफोन व टैबलेट से युवा अपनी पढ़ाई व रोजगार को आगे बढ़ाने में सफल होंगे। मुख्य अतिथि दशा राम यादव जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने आइटीआइ शिक्षा में टैबलेट के प्रयोग व उपयोगिता की जानकारी देकर बच्चो को तकनीकी शिक्षा के प्रति किया। न्यू इंडियन निजी औधोगिक शिक्षण संस्थान करहिया डिबुलगंज अनपरा में भी छात्रों में टैबलेट वितरित किया गया। सदा नंद उपाध्याय जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ ने कहा टैबलेट से आनलाइन पढ़ाई में छात्रों को सहूलियत होगी। इस अवसर पर प्रमोद शुक्ला मण्डल महामंत्री भारतीय जनता पार्टी, दिलीप गुप्ता मंडल उपाध्यक्ष भाजपा, विवेक सिंह मंडल उपाध्यक्ष भाजपा ,प्रेम चंद यादव, अध्यापक सुभाष , विकास जायसवाल उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार आफत बनकर वर्षा पानी,दर्जनो पुलिया टूटी,बच्चों को स्कूल जाने में हुई परेशानी माँ वैष्णो माडर्न पब्लिक स्कूल में देशभक्ति के रंग में रंगा 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह
Download App