सोनभद्र

गायत्री परिवार के द्वारा गुरु पूर्णिमा पर मुंडन संस्कार व 500 फलदार वृक्ष बांटे गए

विंढमगंज सोनभद्र (सुमन गुप्ता)

थाना के ठीक सामने दिगंबर खड़ा अयोध्या से संबंध श्री राम मंदिर पर आज गुरु पूर्णिमा के पर्व पर मंदिर के महंत मनमोहन दास के निवास पर 24 घंटे अखंड कीर्तन के पश्चात शिष्यों का जमावड़ा लग रहा, लोग गुरु के चरणों में यथाशक्ति अपना भाव समर्पित कर रहे थे तथा गुरु उन्हें अपने आशीर्वचन से शिच रहे थे। वहीं कल्याण मंडप पर गायत्री परिवार के परिजनों के द्वारा प्रज्ञा मंडल विंढमगंज के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं

मुंडन संस्कार एवं विद्यारंभ संस्कार नगवा से आए व्यास पीठ पर बैठे शिव कुमार एवं विजय कुमार जी के द्वारा संपन्न कराया गया एवं साथ ही 500 फलदार एवं इमरती पौधों का भी वितरण कर वृक्षारोपण व संरक्षण के लिए संकल्पित कराया गया। जिसमें आम ,नींबू ,कटहल, अमरूद ,अनार , एवं सागौन आदि रहा कार्यक्रम के बाद भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें लोगों ने भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया कार्यक्रम के मुख्य आयोजक श्री हुलास राम यादव एवं रामदास कुशवाह जी के देखरेख में सब कुशल संपन्न हुआ जिसमें प्रज्ञा मंडल के सदस्य भी उपस्थित रहे राजेश केसरी राजेश डॉ रूप नारायण गुप्ता, दीपक गुप्त, राम जन्म गुरुजी ,फूलचंद यादव ,शिवकुमार सिंह, ओम प्रकाश यादव, प्रेमचंद कुशवाहा, डॉ अखिलेश कुशवाहा संतोष यादव ,प्रभात कुमार,अनुराग आदि उपस्थित रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करेंट की चपेट में आने से पति पत्नी की मौके पर मौत भीषण गर्मी में अंधाधुंध बिजली कटौती से लोग परेशान साइबर ठगी के शिकार दो लोगों के ₹45,150 रुपये पुलिस ने कराए वापस शादी के चंद दिनो बाद नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत अर्द्धनग्न अवस्था मे मिला शव पुलिस की बड़ी कारवाई बोलेरो से अवैध शराब ले जा रहा तस्कर गिरफ्तार अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेटर लव वर्मा को लखनऊ में 10 मई को राष्ट्रीय खेल रत्न से किया जायेगा सम्... सड़क हादसे में महिला की मौत टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार व्यापारियों की बैठक में अधूरे सड़क निर्माण कार्य को लेकर हुई चर्चा शक्तिनगर पुलिस ने गुरुद्वारा से चोरी गए धार्मिक प्रतीक चिन्ह बरामद कर आरोपी को किया गिरफ्तार बारात मे शामिल बुजुर्ग सड़क हादसे का शिकार जिला अस्पताल मे मृत घोषित
Download App