सोनभद्र

अधेड़ महिला सहित युवती हुई सर्पदंश की शिकार, सीएचसी में भर्ती

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र में सर्पदंश की घटनाएं अनवरत जारी है। शुक्रवार को भी स्नेक बाईट के दो मरीज सरकारी अस्पताल लाये गए।

क्षेत्र के ग्राम दुमहान में शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे एक युवती को सांप ने काट लिया। 18 वर्षीय उर्मिला गोंड पुत्री मुसाफिर गोंड अपने घर के बाहर बोरिंग पर कपड़ा धो रही थी। इस बीच उसे अपने दाहिने पैर में किसी जंतु के काटने का एहसास हुआ। सांप काटने की उसे जरा एहसास नहीं हुआ उसने चींटी काट लिया जैसी बात परिजनों को बताई। थोड़ी देर बाद जब उसके दाहिने पैर में सूजन बढ़ने लगा तो दुमहान में ही एक लोकल डॉक्टर को बालिका को दिखाया। लोकल डॉक्टर द्वारा जांच के दौरान युवती बेहोश होने लगी तो तुरंत उसे सांप काटने की बात बताते हुए सीएचसी दुद्धी ले जाने की बात कही गई। परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से उर्मिला को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक विनोद सिंह द्वारा तत्काल विषय एंटी स्नेक वेनम लगाकर अस्पताल में भर्ती कर लिया गया।
सर्पदंश की दूसरी घटना क्षेत्र के ग्राम झारोखुर्द में घटी। शुक्रवार की सुबह को सर्पदंश से एक महिला बेहोश हो गई। 47 वर्षीय मंजू देवी पत्नी महेंद्र कुमार अपने घर में घरेलू कार्य मे व्यस्त थी। इस बीच कोई अज्ञात सांप उसके पैर पर चढ़ गया जिसे वह महिला बेहोश हो गई। तत्काल परिजन एंबुलेंस को माध्यम से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाए जहां चिकित्सकों के निगरानी में उसे भर्ती कर लिया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू
Download App