सोनभद्र

खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी बोलेरो, पूर्व प्रधान सहित दो रिफर

राष्ट्रीय राजमार्ग के बीडर गांव में हुआ एक्सीडेंट

दुद्धी सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के बीडर गांव में शुक्रवार की अलसुबह खड़ी ट्रक में बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया।इलाहाबाद बैंक बीसी केंद्र के ठीक सामने बीते शाम से सड़क की पटरी पर खडे ट्रक में रजखड़ से दुद्धी की ओर आ रही बोलेरो संख्या UP21BP4533 पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो सड़क के दूसरी तरफ पेड़ से टकराकर खड़ी हो गई। बोलेरो चालक सहित एक अन्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीणों के द्वारा एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संजीव कुमार ने दोनों घायलों का प्राथमिक इलाज कर, बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। चिकित्सक ने बताया कि सुबह एंबुलेंस के माध्यम से दो घायल युवक लाये गए थे। सुशील यादव 21 वर्ष पुत्र जगदीश प्रसाद यादव ग्राम जोरूखाड के सर में गंभीर चोटे आई हैं। दूसरा पतरिहा गांव के पूर्व प्रधान ईश्वरी प्रसाद गुप्ता 38 वर्ष पुत्र केवल प्रसाद गुप्ता ग्राम पतरिहा बोलेरो में आगे की सीट पर बैठे हुए थे, जिनका बायां पैर फ्रैक्चर हो चुका है। सीने में भी गंभीर चोटे आई हैं। दोनों का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। दुर्घटना की जानकारी होते अस्पताल में परिजनों की भीड़ उमड़ गई l
चालक सुशील यादव ने बताया कि रजखड़ मोड़ से ईश्वरी प्रसाद को बैठाकर अलसुबह दुद्धी आ रहा था कि बीडर बीसी सेंटर के ठीक सामने सड़क के बाएं तरफ एक ट्रक सीमेंट लोड खड़ी थी। सामने से कोई वाहन आ रहा था जिसका प्रकाश मेरे आंखो पर पड़ने के बाद आंखे बंद हो गई और बोलेरो अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे टक्कर हो गई। एक्सीडेंट में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
थानाध्यक्ष बीजपुर राजेश कुमार सिंह ने होली का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की होली,रमजान को लेकर अनपरा पुलिस अलर्ट हर्ष पांडेय के नेतृत्व में फ्लैग मार्च शांति बनाये रखने का अपील सांगोबांध-लीलासी मार्ग पर दर्दनाक हादसा, बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी — युवक की मौत युवती ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या होली त्यौहार के मद्देनजर इलाके मे शिव कुमार सिंह का विंडमगंज मे फ्लैग मार्च होली,रमजान को लेकर अखिलेश मिश्रा अलर्ट फ्लैग मार्च कर शांति बनाए रखने का किया अपील साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के ₹18,000 बीजपुर पुलिस ने कराए वापस अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा देने के बाद एसएचओ अविनाश सिंह ने होलिका कराया प... अराजक तत्वों के द्वारा समय से पहले होलिका में आग लगा दी गई पुलिस जाच मे जुटी धनौरा के जंगल मे मिला अज्ञात महिला का शव, पुलिस जांच में जुटी
Download App