सोनभद्र

मां काली मंदिर परिक्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर आम जनमानस में आक्रोश

दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी के ऐतिहासिक शक्तिपीठ मां काली मंदिर परिक्षेत्र में अवैध निर्माण कराये जाने से धर्मावलंबियों में भारी आक्रोश है।
मंदिर परिक्षेत्र में अवैध निर्माण की भनक लगते ही दर्जनों अधिवक्ताओं समेत धार्मिक, सामाजिक संगठन से जुड़े सैकड़ो लोग लामबन्द होकर तहसील में धमक पड़े। वहां एसडीएम निखिल यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और निर्माण पर तत्काल रोक लगाने की मांग किया। संबंधित मामले की अगुवाई कर रहे पूर्व बार अध्यक्ष राजेन्द्र श्रीवास्तवव ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि मंदिर परिक्षेत्र में कुंज बिहारी गुप्ता द्वारा अवैध निर्माण कराया जा रहा है। जिससे धर्मावलंबियों समेत आम जनमानस की भावना आहत हो रही है। तत्काल अवैध निर्माण को रोका जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि नवरात्री समेत अन्य त्योहारों में मंदिर में भारी भीड़ होती है। सुरक्षा के निमित्त वर्षो पूर्व मुख्य सड़क से गैलरी भी मंदिर के लिए छोड़ी गई है, किंतु अतिक्रमण कारी उपरोक्त भूमि पर कब्जा करने के लिए जोर-शोर लगे हैं। उन्होंने अवैध निर्माण पर तत्काल रोक लगाकर, मंदिर संपत्ति की सुरक्षा करने की मांग किया। एसडीएम ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रकरण की जांच कराकर, संबंधित के खिलाफ कारवाई किया जायेगा। इस अवसर पर नगर चेयरमैन कमलेश मोहन, जितेन्द्र श्रीवास्तव, रामलीला कमेटी अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रहरि,जेबीएस अध्यक्ष पंकज जायसवाल,दिलीप पांडेय,आलोक अग्रहरि,पीयूष अग्रहरि, मां काली सेवा समिति के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
म्योरपुर में 130 कांवड़ियों के जत्थे का हुआ स्वागत, 12 दिन में 480 किमी की पदयात्रा कर पहुंचेंगे चोर... 34 आशाओं पर कार्रवाई की तलवार, ग्राम प्रधानों से मांगी निगरानी रिपोर्ट बिछियारी नदी में नहाने गया बालक और बचाने गया अधेड़ पानी मे बहे सब्जी लदी पिकअप पलटी, खूंटे से बंधी गाय की मौत बारिश के चलते सोनभद्र में कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 19 अगस्त को बंद बीजपुर पुलिस ने टूटी पुलिया के पास कराया बैरिकेटिंग और लगाए चेतावनी बोर्ड नागपंचमी पर म्योरपुर में सजी कुश्ती की महफिल, बारिश में भी डटे रहे हजारों दर्शक झमाझम बारिश के बीच नागपंचमी पर दुद्धी अखाड़े में पहलवानों ने दिखायेे दमखम एनटीपीसी आवासीय परिसर में बाढ़ जैसे हालात सोनभद्र पुलिस ने अनपरा, डाला, चोपन के तस्कर 2.5 करोड़ के हेरोइन के साथ किया गिरफ्तार
Download App