सोनभद्र

उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के मासिक बैठक सम्पन्न

कोन/सोनभद्र (आनंद जायसवाल) कोन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल की मासिक बैठक राशु साड़ी सेन्टर परिसर में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय शंकर जायसवाल ने किया।
बैठक में संगठन की मजबूती पर विशेष जोर देते हुए अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों की एकजुटता से ही स्थानीय व्यापार के हित सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने सदस्यता विस्तार, नियमित संवाद और सामूहिक निर्णयों को संगठन की ताकत बताया।
इसके साथ ही आगामी होली मिलन समारोह को भव्य एवं गरिमामय ढंग से आयोजित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की रूपरेखा, सहभागिता , ताकि अधिक से अधिक व्यापारी होली मिलन समारोह में शामिल हो सकें।
बैठक में कोन विंडमगंज मार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी चर्चा हुई। व्यापारियों ने संबंधित विभाग से कार्य को मानकों के अनुरूप, टिकाऊ और समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने की मांग की, जिससे आवागमन सुगम हो और व्यापार प्रभावित न हो।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक लक्ष्मी कुमार जायसवाल , कोषाध्यक्ष आनन्द जायसवाल, रामनिहोर गुप्ता, सहित दर्जनों व्यापारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
इन्हरव्हिल क्लब ने महिलाओं को स्तनपान का बताया महत्व भव्य कलश यात्रा के साथ श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ वार्ड नंबर छः में बन रही सीसी रोड की शिकायत पर उप जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्दे... बारावफात त्यौहार के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न भव्य भंडारे के साथ संपन्न हुआ 24 घंटे से चल रहा हरिकीर्तन बेटी की मौत के एक माह बाद पिता ने भी छोड़ी दुनिया, कचनरवा में पसरा मातम कोन के पुरानी तालाब में अधेड़ का शव मिलने से मचा हड़कंप सड़क हादसे में युवती की मौत, अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज। अंतिम सोमवार को बाबा बर्फानी के भव्य झाँकी दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ बारिश के चलते सोनभद्र मे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 25 अगस्त को बंद
Download App