सोनभद्र

चोरी की घटनाओं का सत्येंद्र राय ने किया खुलासा,चोरी के मंगलसूत्र मोबाइल नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार

अनपरा/सोनभद्र चोरी की घटनाओं का सत्येंद्र राय ने किया खुलासा,चोरी के मंगलसूत्र मोबाइल नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पांडेय के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस को चोरी की घटना के अनावरण में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।

थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस मुकदमा अपराध संख्या 11/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से संबंधित प्रकरणों में विवेचना के दौरान अनपरा पुलिस को बजरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि उक्त चोरी के मुकदमों से संबंधित अभियुक्त ककरी वारफाल के पास चोरी के सामान के साथ मौजूद है तथा उसे बेचने की फिराक में है। प्राप्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी अमर पनिका पुत्र राम प्रसाद पनिका निवासी शिव मंदिर रेनुसागर अनपरा को गिरफ्तार कर चोरी का सामान बरामद किया गया। आरोपी को मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 व 11/2026 में धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस तथा बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के अंतर्गत समय करीब 07:19 बजे गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान कर दिया गया है।

आरोपी ने बताया कि ककरी एनसीएल कालोनी में चोरी करना किया। वह दिन में कालोनी में रेकी करता था तथा रात्रि में चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। अन्य चोरी किए गए सामान को फेरीवालों को बेच देने तथा कुछ सामान रिहन्द डैम में फेंक देने की बात बताया है।

बरामदगी का विवरण
01 अदद पीली धातु का मंगलसूत्र (लॉकेट सहित)
01 अदद मोबाइल फोन वीवो Y-19
3,510/- नकद (मु0अ0सं0 40/2026 से संबंधित)
02 अदद सफेद धातु के सिक्के
1,100/- नकद (मु0अ0सं0 11/2026 से संबंधित)

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र नि सत्येन्द्र कुमार राय अनपरा
2. बृजेश दूबे रेनुसागर चौकी इंचार्ज
3. एसआई संतोष सिंह
4. हे का विजय कुमार
5. का संजय पाल
6. हे का गुड्डू बिन्द

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सोनभद्र में पाक कला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, मुनिया ने हासिल किया पहला स्थान विवाहिता ने महुआ के पेड़ से फांसी लगाकर किया आत्महत्या अज्ञात कारणों से दुकान के सामने खड़ी कार मे लगा आग शक्तिनगर पुलिस के सहयोग से आग बुझाया गया दुद्धी नगर में दो स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज राजस्व टीम ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़कर पुलिस को सौंपा कोन अस्पताल में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान, पदयात्रा भी निकाली शक्तिनगर मे कमल नयन दुबे ने अलविदा की नमाज सकुशल कराया सम्पन्न पावर एंजेल्स के सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता तथा जीवन कौशल की दो दिवसीय प्रशिक्षण हुआ शुरू इंस्टाग्राम का प्यार शादीशुदा युवक ने युवती से की कोर्ट मैरिज जिलाधिकारी के आदेश पर रोरवा पहुंची जांच टीम आवास व मनरेगा कार्यों की हुई जांच
Download App