सोनभद्र

आयकर विभाग का शिकंजा ओबरा और चोपन में खनन कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब आयकर विभाग की टीम ने खनन कारोबार से जुड़े कई प्रतिष्ठानों और आवासों पर एक साथ छापेमारी शुरू कर दी। कार्रवाई विशेष रूप से ओबरा नगर क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में की गई, जहां आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर एक साथ जांच शुरू हुई। इसके अलावा चोपन थाना क्षेत्र में भी छापेमारी की पुष्टि हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विभागीय अधिकारी दर्जनभर लग्जरी वाहनों के काफिले के साथ पहुंचे। कई वाहनों पर शादी समारोह से जुड़े स्टिकर लगे होने के कारण शुरुआत में लोगों को भ्रम हुआ, लेकिन कुछ ही देर में स्पष्ट हो गया कि यह सुनियोजित आयकर कारवाई है। टीम के साथ भारी पुलिस बल भी तैनात रहा, जिसने संबंधित परिसरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था संभाली। सूत्रों के मुताबिक कारवाई खनन से जुड़े बड़े कारोबारियों के आवास, कार्यालयों और संभावित गोदामों पर केंद्रित है।बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र से जुड़े क्रशर आनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह, खनन व्यवसायी चंद्र भूषण गुप्ता और देवेंद्र केसरी के ठिकानों पर जांच की सूचना है। वहीं चोपन क्षेत्र में अंसारी बंधु नामक खदान व्यवसायी के आवास पर भी छापेमारी जारी है। आयकर टीम ने पहुंचते ही संबंधित परिसरों के प्रवेश और निकास मार्गों को नियंत्रित कर लिया।अंदर मौजूद लोगों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी बैंक खातों, निवेश, लेनदेन, कंप्यूटर हार्ड डिस्क, लैपटाप और अन्य डिजिटल साक्ष्यों की गहन जांच में जुटे हैं। कई स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेजों और वित्तीय रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है। हालांकि विभाग की ओर से अब तक किसी प्रकार की आधिकारिक पुष्टि या बरामदगी का विवरण साझा नहीं किया गया है। कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों पर मीडियाकर्मियों की भीड़ भी जुटी रही, लेकिन अधिकारियों ने जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी देने की बात कही है। गौरतलब है कि सोनभद्र में खनन कारोबार प्रमुख आर्थिक गतिविधियों में शामिल है। ऐसे में आयकर विभाग की यह व्यापक कार्रवाई जिले में बड़े घटनाक्रम के रूप में देखी जा रही है। देर शाम तक जाच जारी रहने की संभावना जताया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App