सोनभद्र

चोपन से हरी झंडी के साथ रवाना हुई धनबाद भोपाल एक्सप्रेस

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) चोपन रेलवे स्टेशन पर आज भारतीय रेल की नई त्रि-साप्ताहिक धनबाद भोपाल एक्सप्रेस के शुभारंभ अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में संजीव कुमार गोंड (राज्य मंत्री, ओबरा विधानसभा क्षेत्र) मुख्य अतिथि तथा छोटेलाल खरवार (सांसद, रॉबर्ट्सगंज लोकसभा क्षेत्र) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मंडल यातायात प्रबंधक रंजीत कुमार ने अतिथियों को बुके एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि एवं अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर धनबाद भोपाल एक्सप्रेस को रवाना किया। ट्रेन के प्रस्थान के साथ ही स्टेशन परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि यह नई ट्रेन क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आवागमन को सुगम बनाएगी।इससे न केवल यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि क्षेत्रीय विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। बताया कि धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (11631) सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, बृहस्पतिवार और शुक्रवार-को भोपाल से शाम 8:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 10:20 बजे चोपन पहुंचेगी तथा 10:50 बजे यहां से धनबाद के लिए रवाना होगी।वहीं 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस सप्ताह में तीन दिन-बुधवार, शनिवार एवं रविवार-को धनबाद से सुबह 7:20 बजे चलकर शाम 4:05 बजे चोपन पहुंचेगी तथा 4:25 बजे भोपाल के लिए प्रस्थान करेगी। बताया कि ट्रेन का रूट भोपाल इटारसी-कटनी-सिंगरौ ली-चोपन-धनबाद तथा वापसी में धनबाद-चोपन-सिंगरौली-कटनी-इटारसी-भोपाल रहेगा। इस अवसर पर संजीव त्रिपाठी, सुनील सिंह, रामसुंदर निषाद, संजय केशरी, विकास चौबे, नजमुद्दीन, सतीश कुमार, सचिव उमेश कुमार सिंह, मनोज कुमार पासवान, कपिल कुमार, राकेश चौरसिया, स्टेशन प्रबंधक धीरेंद्र कुमार सहित एचआर मिश्रा, कनक ओझा, वीके द्विवेदी, आरबी पाल एवं अन्य गणमान्य नागरिक व मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्रवासियों में हर्ष और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। नई ट्रेन सेवा से यात्रियों को सीधी और सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
मंदिर मे पूजा करने पहुची महिला का मंगलसूत्र चोरी 112 पुलिस पहुची रायपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता बीएनएस के मामले मे फरार आरोपी गिरफ्तार हरतालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रतः शिव-पार्वती की कथा सुनकर पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्ध... अवैध खनन व परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को वन विभाग ने पकड़ा,मुकदमा दर्ज सुहागिनों ने अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए रखा कठिन व्रत । गणेश पूजनोत्सव के आगाज के साथ 51 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा । शिक्षा निकेतन इंटर कालेज मे विद्यार्थियो को प्रशिक्षण केशवराम महाविद्यालय एवं शम्भूनाथ प्रा. आई.टी.आई. कालेज में हिंदी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम एनटीपीसी रिहंद में गणेश पूजा का भव्य आयोजन, तीन दिन चलेगा उत्सव हरतालिका तीज पर मंदिरो मे उमड़ा आस्था का सैलाब
Download App