सोनभद्र

पुलिया से 10 फिट नीचे मिला बाइक सवार युवक का शव

म्योरपुर/सोनभद्र (विकास अग्रहरि)
म्योरपुर।थाना क्षेत्र के किरविल गांव के समीप मुर्धवा बीजपुर मार्ग स्थित पुलिया के नीचे बाइक सवार युवक का शव झाड़ियों में पाया गया। सुबह ग्रामीणों ने जब पुलिया के नीचे युवक को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को पुलिया के नीचे से निकालकर म्योरपुर सीएचसी भेजवाया।सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत लाया घोषित कर दिया।पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।पुलिस ने घटना के बारे में आस पास के लोगों से पूछताक्ष किया।मृतक युवक की पहचान बृजकिशोर 22 पुत्र आत्माराम निवासी चेतवा थाना बीजपुर के रूप में हुई ।किरबिल गांव के स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक बुधवार की सुबह युवक बाइक सहित पुलिया के नीचे गिरा पड़ा था।ऐसा लग रहा था कि घटना मंगलवार की देर रात्रि में ही घटा है।देर रात में किसी की नजर नहीं पड़ी सुबह जब ग्रामीण अपने अपने खेत की ओर निकले तो उनकी नजर पुलिया के नीचे पड़े युवक पर पड़ी तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App