सोनभद्र

स्वस्थ शरीर व्यक्ति को ईश्वर का दिया सबसे बड़ा वरदान-जुबेर आलम

मेडिकल कैम्प में 123 छात्राओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, बांटी गई निःशुल्क दवाइयां

दुद्धी, सोनभद्र। ग्रामीण विकास विभाग हिंडाल्को और विकास ग्रामोद्योग संस्थान दीघुल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कल्पना बालिका विकास इंटरमीडिएट कालेज में मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। मेडिकल कैम्प में शिक्षण संस्थान में अध्ययनरत कुल 123 छात्राओं का निःशुल्क मेडिकल चेकअप किया गया। कैम्प में डॉ मनोज कुमार तिवारी के परामर्श पर कुछ छात्राओं का ब्लड चेकअप भी किया गया। रक्तअल्पता, मौसमी सर्दी-बुखार, कीड़े की दवा एल्बेंडाजोल सहित कई अन्य तरह की दवाइयां चिकित्सक के जांच के उपरांत प्रेस्क्रिप्शन पर निःशुल्क वितरित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य बघाडू जुबेर आलम ने कहा कि स्वस्थ शरीर व्यक्ति को भगवान द्वारा दिया गया सबसे बड़ा वरदान हैं। शरीर को स्वस्थ रखना व्यक्ति के हाथ में होता है। इसके लिए उसको नशा और भारी खाना खाने से बचना चाहिए। आज के दौर में लोगों का जीवन भाग-दौड़ भरा हो गया है। इस कारण से वे अपने स्वास्थ्य पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण से वे गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हो रहे हैं। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अब्दुल्ला अंसारी, हिंडाल्को के ब्लाक कोऑर्डिनेटर हरिहर प्रसाद यादव, नुरूलहक, राजीलाल, रामकेश्वर खरवार, रामख्याल सिंह सहित भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत व आभार विद्यालय के प्रबंधक श्याम कुमार गौतम ने व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 723 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर अयोध्या पहुंचे म्योरपुर के युवा, एआई इंजीनियर संतोष गुप्ता ने पेश क... विश्व योग दिवस पर म्योरपुर ब्लॉक की सभी ग्राम पंचायतों में लगेंगे योग शिविर, तैयारियां तेज आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी
Download App