सोनभद्र

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ” नन्दी” का मना पुर्नजन्मप्राप्त महोत्सव।

सोनभद्र।उत्तर प्रदेश सरकार मे लोकप्रिय कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता “नन्दी” का पुर्नजन्मप्राप्त महोत्सव 12 जुलाई दिन शुक्रवार के दिन चुर्क स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर मे वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष बीएन गुप्ता के नेतृत्व मे सर्व वैश्य समाज के पदाधिकारी एंव संभ्रांत लोगो बढ चढ़कर भाग लिया पंचमुखी महादेव मंदिर मे सर्वप्रथम रूद्राभिषेक, पुजा अर्चना, आरती बाद प्रसाद वितरण कर मनाया गया। श्री गुप्ता ने बताया की 12 जुलाई 2010 को तत्कालीन बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ पर दिन के करीब 11बजे तब रिमोट बम से जानलेवा हमला हुआ था जब वे मनोकामना सिद्ध प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन करके घर लौट रहे थे। दिल्ली के डॉक्टरों की कड़ी मशक्कत के बाद उनकी जान बच सकी थी। सात माह सात दिन बाद

अस्पताल मे गंभीर अवस्था मे भर्ती रहने के बाद जीवन से संघर्ष कर अपने घर लौटे थे, नंदी जी ने पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 2012 से 12 जुलाई को अपना पुर्नजन्मप्राप्त दिवस शुरू किए धीरे-धीरे इसे महोत्सव के रूप में आयोजित किया जाने लगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से डब्लू गुप्ता, रामसरन गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता,श्रवण कुमार गुप्ता, खेमचन्द्र गुप्ता,बैजनाथ मध्देशिया, सरोज गुप्ता,हिरावती देवी, एड0नारद गुप्ता,विनोद गुप्ता, सुभाष चन्द्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, दिनेश मध्देशिया, रीना देवी, आदि सैकड़ो वैश्य समाज एव व्यापारीगण मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App