सोनभद्र

विद्युतस्पर्शघात से इकलौते पुत्र की मौत, घर में मची मातम

मामला दुद्धी क्षेत्र के जपला गांव का

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के ग्राम जपला के बगबियानी टोला में मंगलवार की शाम 7:30 बजे घर के इकलौते चिराग की विद्युतस्पर्शघात से मौत हो गई। मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि 10 वर्षीय कृष्णा गोंड पुत्र सुरेश गोंड निवासी झोझवा बभनी कक्षा 3 का छात्र था। शाम को अपने दोस्तों के यहां से पढ़ाई करके वापस अपने घर आ रहा था। इस बीच मंगलवार के शाम चली हवा में उसके घर के कनेक्शन की एलटी लाइन का सर्किट केबल टूट कर गिरा हुआ था। अंधेरे में कृष्ण जाकर उसमें चिपक गया। थोड़ी देर बाद कुछ लोग उसे गिरे हुए देखे तो उसके पास पहुंचे लेकिन बगल से तार में चिपकने के कारण कोई छुआ नहीं। किसी तरीके से तार हटाकर उसे निकाला गया। ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से नाना भैया राम गोंड द्वारा कृष्णा को सीएससी दुद्धी लाया गया। ड्यूटी बताना चिकित्सक डॉ मनोज इक्का ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। नाना भैयाराम गोंड ने बताया कि करीब एक साल पहले उनका दामाद कृष्णा व उसकी मां नेहा को मारपीट का घर से भगा दिया था और खुद जाकर गुजरात में काम कर रहा है। विगत एक वर्ष से मेरी पुत्री नेहा अपने इकलौते पुत्र कृष्णा को साथ लेकर अपने मायके में ही रहती थी। कृष्णा इकलौता चिराग था जिसके मौत के बाद घर में मातम सा माहौल हो गया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
नौगढ़ के सौ युवाओं ने देखा ग्राम स्वराज्य की नींव की तस्वीर शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की बाइकों में भिड़ंत, दोनों गंभीर घायल रौनियार समाज की बैठक में नई समिति का गठन, समाज को एकजुट करने का लिया संकल्प जैविक खेती और पर्यावरण संरक्षण पर एकदिवसीय प्रशिक्षण आयोजित जन चौपाल में गूंजीं जनता की समस्याये कनहर नहर बिजली सड़क और स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे बड़े सवाल पांच दिवसीय रात्रि कालीन क्रिकेट सीजन-2 कल से जर्जर सड़क निर्माण कार्य को लेकर चेतावनी सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी ने किया जनसुनवाई दुद्धी को जिला बनाओ को लेकर विरोध प्रदर्शन आवास की पात्रता सूचि देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़
Download App