सोनभद्र

आईएचडब्लूओ के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सोनभद्र के डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव

फोटो: डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। सोनभद्र जिले के निवासी वरिष्ठ समाजसेवी, प्रख्यात होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ कुसुमाकर श्रीवास्तव को आईएचडब्ल्यूओ यूपी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
विगत दिनों सोनभद्र जनपद मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेएन सिंह रघुवंशी व डॉ मनोरंजन पाल की देख रेख में नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें वाराणसी के डॉक्टर दिनेश (अध्यक्ष) सोनभद्र के डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव (उपाध्यक्ष) प्रयागराज के ईश्वर चंद्र विद्यासागर (उपाध्यक्ष) डॉ. आरसी यादव (महासचिव) रायबरेली के दलजीत सिंह (सहायक सचिव/ कोषाध्यक्ष) मनोनीत किया गया है।
डॉक्टर कुसुमाकर श्रीवास्तव के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन सोनभद्र के सचिव सीबीडी पांडेय, डॉ आनंद नारायण, डॉ अभिषेक देव पांडेय, डॉ जे एन तिवारी, डॉ कृति श्रीवास्तव सहित प्रदेश एवं जनपद के चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चौथे दिन कोचिला नदी में मिला बालक का शव, परिवार में मचा कोहराम बीआरसी कोन पर शिक्षक सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 43 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को सोनभद्र पुलिस ने किया गिरफ्तार शोकाकुल परिवारों से मिले समाज कल्याण राज्य मंत्री, व्यक्त की संवेदना 23 अगस्त को होगी आदिवासी महासभा की बैठक, अधिकारों और समस्याओं पर होगा मंथन गौवंश तस्करी से अर्जित अवैध संपत्ति पर चला विजय चौरसिया का डंडा 3.12 लाख का संपत्ति किया कुर्क कनहर बांध का जलस्तर 263.100 मीटर, 14 फाटक से निकल रहा पानी इन्हरव्हिल क्लब ने बड़े उत्साह से मनाई हरियाली तीज साहगोड़ा में कुएं में गिरने की किसान की हुई मौत परिवार में मातम मोखना पुलिया पर लोक निर्माण विभाग ने सीमेंट के पाइप लगाकर कराया आवागमन चालू
Download App